back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Happy Birthday Prabhas: प्रभास की फिल्म जो हिंदी के अलावा सभी भाषाओं में रहीं फ्लॉप, जानिए उनके किस्से

बाहुबली फेम एक्टर प्रभास आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभास साउथ के जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपना कमाल दिखाया हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। साउथ के सुपरस्टार प्रभास को 2024 मोस्ट पापुलर फिल्म मेल स्टार के रूप में चुना गया हैं। प्रभास ने अपनी आखिरी रिलीज फिल्म कल्कि 2898 एडी से वल्डवाइज से बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया है। आज अभिनेता प्रभास अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभास साउथ के जाने-माने एक्टर्स में से एक हैं। क्या आपको प्रभास के उस फिल्म के बारे में पता है जो अन्य भाषाओं में फ्लॉप रहीं मगर हिंदी में भाषा में हिट रहीं। चलिए आज एक्टर के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनका इस फिस फिल्म से जुड़ा किस्सा बताएंगे। 

वो फिल्म जो हिंदी के अलावा सभी भाषाओं में फ्लॉप रही

2019 में आई फिल्म साहो हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हिंदी के अलावा सारी भाषाओं में फ्लॉप रही। इश फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आए थे। फिल्म साहो का बजट 350 करोड़ रहा और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 451 करोड़ रुपये का वल्डवाईड कलेक्शन किया था। मगर फिल्म से जुड़े कुछ ऐसे किस्से है जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। चलिए आपको इस फिल्म से जुड़े तथ्यों से रुबरु कराते हैं। 

फिल्म से जुड़े अनजान किस्से 

फिल्म साहो के लिए प्रभास ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही हिंदी सीखी और हिंदी भाषा में फिल्म की डबिंग भी खुद की थी। 

फिल्म का टीजर जब रिलीज किया गया था तब प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 रिलीज हुई थी। 

फिल्म के तेलुगू वर्जन में श्रद्धा कपूर ने अपने डायलॉग्स खुद बोले थे जिनका उनको मतलब ट्रांसलेटर के जरिए समझना पड़ता था। 

फिल्म के क्लाइमैक्स में 100 लोगों के साथ फाइट सीन दिखाया गया था जिनको दुनिया भर से हायर किया गया था। 

फिल्म के क्लाइमैक्स को शूट करने में सबसे ज्यादा खर्चा लगा। क्लाइमैक्स की शूटिंग के लिए लगभग 120 करोड़ रुपये लगाए गए थे। 

फिल्म निर्माता के बेटे है प्रभास 

प्रभास का पूरा नाम प्रभास राजु उप्पलपाटि है। वो जाने माने फिल्म निर्माता सूर्यनारायण राजू उप्पालापाटि के बेटे हैं। प्रभास की माता शिवकुमारी हैं। प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 में आंध्र प्रदेश में हुआ। साल 2002 में आई तेलुगु फिल्म ईश्वर से प्रभास ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड में साल 2014 में प्रभास ने अपना डेब्यू किया और अजय देवगन की फिल्म एक्शन जेक्शन के एक गाने में गेस्ट अपीरियंस के रूप में नजर आए।  

बाहुबली से इंटरनेशल स्टार बने

प्रभास की फिल्म बाहुबलीः द बिगिनिंग ने न सिर्फ भारत में बल्कि प्रभास को विदेशों में भी मशहूर बना दिया था। फिल्म में प्रभास लीड रोल के तौर पर नजर आए थे। बाहुबली पूरे वर्ल्ड में मशहूर रही। बाहुबली का सिक्वल भी आया था जो बाहुबली जितना तो कमाल नहीं दिखा पाई मगर फिल्म हिट रही थी। फिल्म बाहुबली भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म मानी जाती हैं। इस फिल्म का बजट लगभग 180 करोड़ रुपये था। वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 600-650 करोड़ के साथ यह फिल्म तेलुगु फिल्म और दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...