back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Happy Birthday Tabu: क्यों आजतक सिंगल है तब्बू? इंटरव्यू में अजय देवगन को बताया इसका कारण

तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी एक्टिंग से तब्बू ने हमेशा फैंस का दिल जीता हैं। आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रहीं हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड की शानदार अदाकारा तब्बू ने अपनी एक्टिंग और अदाओं से कई फैंस का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। तब्बू ने एक्टिंग में अपना करियर फिल्म ‘हम नौजवान हैं’ से की थी। मगर तब्बू को फेम फिल्म विजयपथ से मिली थी। आज तब्बू अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। तब्बू आज भी फिल्मों में अभिनय करके लोगों का दिल जीत लेती हैं। आइए आज तब्बू के जन्मदिन के खास अवसर पर एक्ट्रेस के जीवन से जुड़े किस्सों से रूबरू कराते हैं। 

तब्बू अभी तक क्यों सिंगल हैं?  

क्या आपको पता है 53 साल में भी तब्बू सिंगल है और अपनी शर्तों पर अपनी लाइफ जीती हैं। मगर तब्बू के सिंगल होने के पीछे एक राज़ छिपा है। अभिनेत्री के शादी न करने का कारण का खुद खुलासा करते हुए बताया है कि इसके पीछ अभिनेता अजय देवगन हैं। एक इंटरव्यू में तब्बू ने बताया था कि अजय देवगन और तब्बू एक दूसरे को पिछले 25 सालो से जानते हैं।

बचपन में अजय देवगन तब्बू के कजिन समीर आर्य के पड़ोसी और करीबी दोस्त हुआ करते थे। तब्बू ने बताया कि अजय देवगन और समीर आर्य उनपर नजर रखते थे। जब भी कोई लड़का तब्बू को देखता, परेशान करता या छेड़ता तो दोनो मिलकर उस लड़के की पिटाई कर देते थे। यहीं नहीं तब्बू ने बताया कि दोनो की वजह से आज वे सिंगल हैं।  

तब्बू इन सेलेब्स को डेट कर चुकी हैं

तब्बू सिंगल हैं इसका मतलब यह नहीं कि उन्होंने कभी किसी को डेट नहीं किया। तब्बू रिलेशनशिप में तीन बार रह चुकी हैं। एक्ट्रेस की फिल्म ‘प्रेम’ के सेट पर उनकी मुलाकात संजय कपूर से हुई फिर दोनो ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन तब्बू का यह पहला प्यार अधूरा रह गया। संजय कपूर के बाद अभिनेत्री ने साजिद नाडियावाला को डेट किया। बता दें कि बॉलीवुड की अभिनेत्री दिव्या भारती के निधन के सदमे से बाहर आने में साजिद ने तब्बू की मदद की थी।

साजिद नाडियावाला के साथ भी तब्बू का रिश्ता टूट गया। इसके बाद तब्बू को साउथ के एक्टर नागार्जुन से प्यार हुआ। सूत्रों के मुताबिक, तब्बू और नागार्जुन ने एक दूसरे को 10 सालों तक डेट किया मगर यहां भी तब्बू का रिलेशनशिप टिक नहीं पाया और तब्बू अकेली हो गईं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...