back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

HBD Ayushmann: डेब्यू फिल्म को मानते हैं अभिशाप, रियल लाइफ में किया स्पर्म डोनेट, ट्रेनों में गाते थे गाना

Ayushmann Career:एक्टर आयुष्मान खुराना 38 साल हो गए हैं। 1984 में चंडीगढ़ में जन्मे और पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुके आयुष्मान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। एक्टर आयुष्मान खुराना 38 साल हो गए हैं। 1984 में चंडीगढ़ में जन्मे और पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुके आयुष्मान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इनका असली नाम निशांत था। 2002 में 17 साल की उम्र में रियलिटी शो पॉप स्टार्स से कॅरियर की शुरुआत करने वाला यह एक्टर अब सीरियस एवं कॉमेडी रोल के लिए मेकर्स की पसंद बन गया है।

2004 में रोडीज में आए थे नजर

आयुष्मान खुराना ने रेडियो जॉकी की नौकरी करने के बाद 2004 में रियलिटी शो रोडीज में प्रतिभागी बने। यहां उन्हें स्पर्म डोनेट करने का टास्क मिला था, जिसे उन्होंने पूरा किया। आयुष्मान ने 2012 में अपनी डेब्यू फिल्म विक्की डोनर में स्पर्म डोनर का ही किरदार निभाया है। इंटरव्यू में एक्टर ने कहा है कि वह इस फिल्म को अभिशाप मानते हैं। इंडस्ट्री में 11 साल पूरा कर चुके आयुष्मान की शुरुआती 3 फिल्में फ्लॉप रहीं थीं। फिर चार फिल्म लगातार सुपरहिट रही। पिछले 3 साल से एक्टर की कोई फिल्म नहीं चली। इस महीने रिलीज हुई ड्रीम गर्ल 2 सुपरहिट साबित हुई है। यह फिल्म 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो गई है।

कॉलेज में प्लेग्रुप बनाया था

आयुष्मान ने डीएवी कॉलेज में प्लेग्रुप बनाया था। उनके ग्रुप ने स्ट्रीट प्ले कर नेशनल कॉलेज फेस्टिवल में कई अवॉर्ड जीते हैं। दिल्ली से मुंबई दोस्तों के साथ ट्रेन में आया-जाया करते थे। इस दौरान ट्रेन में अपने दोस्तों के साथ गाना गाया करते थे। इससे होने वाली कमाई से वह दोस्तों को गोवा घूमाने ले गए थे।

एक फिल्म के लिए लेते हैं 5 करोड़ रुपए

आयुष्मान अब तक 20 फिल्म कर चुके हैं। एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। इनकी फिल्में लो बजट की होती हैं। एक विज्ञापन करने के लिए एक्टर 1-2 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। अब तक इन्होंने जितने किरदार निभाए हैं, वो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग रहे हैं।

आयुष्मान की फिल्में

विक्की डोनर, नौटंकी साला, बेवकूफियां, हवाईजादा, दम लगा के हइशा, मेरी प्यारी बिंदू, बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन, बधाई हो, आर्टिकल 13, ड्रीम गर्ल 2।

टीवी शो में काम किया

आयुष्मान ने टीवी शो कायामठ, एक थी राजकुमारी, एमटीवी फुली फालतू मूवी। इंडिया गॉज टैलेंट को होस्ट किया है।

कार कलेक्शन

आयुष्मान लग्जीरियस लाइफस्टाइल बहुत पसंद करते हैं। इन्हें रॉयल और लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। इनके पास ऑडी ए-6, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज कार, मर्सडिज बेंज-एस क्लास आदि गाड़ियां हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵