नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुईं थी, जिसमे बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। इस घटना के बाद पुलिस ने 2 शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की कई दिनों से चल रही पूछताछ के बाद शूटर्स ने बताया कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने कहा था कि सारी गोलियां दांग के आना।
बता दें कि दोनों शूटर्स बाइक पर आये थे एक शूटर्स का नाम विक्की गुप्ता तो वहीं दूसरे का नाम सागर पाल है। दोनों ने पहले अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी उसके बाद वहा से फरार हो गए। इस घटना के बाद सलमान और उनके परिवार के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गयी। सीएम एकनाथ शिंदे समेत कई बड़े नेता सलमान खान के घर उनसे मिलने पहुंचे थे। वहीं अब शूटर्स के माध्यम से पता चला कि अनमोल बिश्नोई ने एक 9 मिनट का ऑडियो नोट भेजा था जिसमें उसने दोनों शूटर्स से कहा था कि वो अपनी लाइफ का सबसे अच्छा काम करने जा रहे हैं।
बिश्नोई गैंग के खास पैटर्न का खुलासा
अनमोल बिश्नोई ने दोनों शूटर्स को बिश्नोई गैंग के पैटर्न के बारे में बताया था | उसने बताया था कि जब भी वो लोग ऐसे काम को अंजाम देने जाते है तो बंदूक की सारी मैग्जीन खाली कर देते हैं। इसलिए सलमान खान के घर के बाहर पहुंचकर उन्हें भी ऐसा ही करना होगा। आगे उसने कहा था कि सारी मैग्जीन खाली कर देना और ऐसी गोलीबारी करना जिससे खौफ का माहौल पैदा हो जाये । उस वाइस नोट में आगे ये भी कहा गया है कि वो अपने आपको डरा हुआ न दिखाए और सिगरेट पीते रहें। पुलीस के तरफ से ये भी खबर सामने आई है की हमले से पहले अनमोल लगातार शूटर्स को इंस्ट्रक्शन दें रहा था| इन दोनों के अलावा सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है|




