back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nargis Fakhri Sister: एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी हुईं गिरफ्तार, डबल मर्डर का है मामला

नरगिस फाखरी की बहन आलिया डबल मर्डर के आरोप में अमेरिका में गिरफ्तार हो गई हैं। उनके ऊपर एक्स बॉयफ्रेंड और एक फीमेल दोस्त की हत्या का आरोप लगा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ‘रॉकस्टार’ और ‘मैं तेरा हीरो’ जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाखरी काफी चर्चाओं में रहती है। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह उनकी बहन आलिया फाखरी हैं। एक्ट्रेस की बहन आलिया को पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया है। रिपोट्स के अनुसार उनपर एक नहीं बल्कि 2 हत्या का आरोप है।

क्या है पूरा मामला? 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी ने न्यूयॉर्क के क्वींस में दो मंजिला गैराज में आग लगा दी, जिसमें एडवर्ड जैकब्स और अनास्तासिया ‘स्टार’ एटियेन रहते थे। रिपोट्र्स में बताया जा रहा है कि धुएं में सांस लेने और थर्मल चोटों की वजह से दोनों की मौत हो गई। इसके साथ ही ये खबर सामने आई कि एडवर्ड जैकब्स आलिया फाखरी के एक्स बॉयफ्रेंड थे। और एटियेन उनकी दोस्त थी। मामले के सामने आने के बाद न्यूयॉर्क पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और क्वींस क्रिमिनल कोर्ट में पेश किया।

पड़ोसियों का आया बयान 

घटना के बाद जब पुलिस और मीडिया ने वह आसपास मौजूद पड़ोसियों से बात कि तो उन्होंने बताया, ‘हमें कुछ जलने की हल्की सी गंध आई।हमें नहीं पता कि ये सब कैसे हुआ किस चीज से आग लगी लेकिन हम लोग बाहर भागे तो देखा कि सीढ़ियों पर रखे सोफे में आग लगी हुई थी।इसके साथ ही रिपोट्स के अनुसार पुलिस को बताया गया कि आलिया पहले सभी से कहती थी कि वह उसका घर जला देगी, वह उसे मार डालेगी। 

नरगिस फाखरी की मां का आया बयान 

अब इस पुरे मामले में नरगिस फाखरी की मां का एक बयान सामने आया है। उन्होंने न्यूज आउटलेट से बात की और इस बात से इनकार किया कि उनकी बेटी ने ऐसा कुछ भी किया है। उन्होंने बयान में कहा ‘मुझे नहीं लगता कि वह किसी की हत्या कर सकती है।वह एक ऐसी इंसान है, जो हर किसी का ख्याल रखती है उसने हर किसी की मदद करने की कोशिश की।’

Advertisementspot_img

Also Read:

Happy Women’s Day: इस विमेंस डे पर देखें बॉलीवुड की वो फिल्में जिसमें एक्ट्रेस ने चलाया अपना जादू

नई दिल्ली, रफ्तार डेक्स। आज 8 मार्च के दिन पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया जा रहा है। महिलाओं की उपलब्धियों को...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...