back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनुपमा के सेट पर हुए हादसे में अनिल मंडल की हुई थी मौत, पीड़ित के परिवार को दिया जाएगा 10 लाख का मुआवजा

टीवी शो अनुपमा के सेट पर फोकर पुलर से बिजली के जोरदार झटके से अनिल मंडल की मौत हो गई। इसके बाद ही प्रोडक्शन टीम ने पीड़ित के परिवार को 10 लाख मुआवजा राशी देने की घोषणा की है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। फेमस टेलीवीजन शो अनुपमा की प्रोडक्शन टीम ने फोकस पुलर अनिल मंडल के परिवार के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। बता दें कि 10 लाख राशि देने की घोषणा इसलिए किया गया है क्योंकि अनिल मंडल की सेट पर बिजली का झटका लगने से मृत्यु हो गई थी। कथित तौर पर घटना के समय अनिल मंडल नौकरी में नए थे। अब FWICE ने मुआवजा देने का फैसला लिया है ताकी मंडल के परिवार को सहायता मिल सके। 

FWICE के अध्यक्ष ने दी घटना की जानकारी 

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने इस बात की पुष्टी कि है की उन्हें राजन शाही के कार्यालय से एक संचार मिला है कि अनिल मड़ल के पिता को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा क्योंकि वे अविवाहित थे। FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अनिल मंडल काम में नए थे और यही वजह है कि सेट पर बहुत से लोग उन्हें नही जानते थे। आगे FWICE के अध्यक्ष बताते हैं कि शॉर्ट सर्किट से उनकी मृतयु हो गई इसके अलावा वे सुनिश्चित करेंगे की मंडल के परिवार को मुआवजा मिले।

क्या है पूरा मामला? 

अनिल मंडल की मृत्यु की घटना हाल ही में हुई है जब अनुपमा सीरियल के सेट पर काम करते समय अनिल मंडल ने कथित तौर पर लाइव तारों को छू लिया था। तारों को छूने की वजह से मंडल को करंट का ऐसा जोरदार झटका लगा जिससे उनकी मौत हो गई। इस हादसे की वजह से शो के कलाकारों और क्रू को गहरा सदमा लग गया है। शो के सबी सदस्य काफी दुखी हैं और उन्हें अनील की मौत से बड़ा झटका लगा है। हालांकि, शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने अभी तक कोई अधिकारिक बयान नही दिया है मगर आपको बता दें कि प्रोड्कशन टीम ने अनिल मंडल के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। अनिल मंडस की मौत सेट पर फोकस पुलर की बिजली का झटका लगने से हुई है। इस घटना से शो से जुड़े सभी लोग प्रभावित है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵