back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Met Gala 2023 : मेट गाला इवेंट में अरबों रुपये के नेकपीस में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें वायरल

'मेट गाला इवेंट 2023' से प्रियंका का लुक वायरल हो रहा है। प्रियंका ने ब्लैक हाई स्लिट ऑफ शोल्डर आउटफिट पहना था।

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका में सर्वोच्च माना जाने वाला मनोरंजन पुरस्कार समारोह ‘मेट गाला इवेंट 2023’ बीती रात आयोजित किया गया था। इस इवेंट में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ शामिल हुईं थी। मेट गाला रेड कार्पेट पर प्रियंका के परिधान ने सभी का ध्यान खींचा है।

प्रियंका का लुक वायरल

फिलहाल ‘मेट गाला इवेंट 2023’ से प्रियंका का लुक वायरल हो रहा है। प्रियंका ने ब्लैक हाई स्लिट ऑफ शोल्डर आउटफिट पहना था, जो ब्लैक और वाइट कॉम्बिनेशन में डिज़ाइन की गई थी। प्रियंका ने हेयरस्टाइल का पूरा लुक ही बदल दिया है। उन्होंने हाथों में सफेद रंग के ग्लव्स और गले में हीरे का हार पहनी थी।

पति निक जोनास के साथ शामिल हुईं प्रियंका

मेट गाला अवॉर्ड्स में प्रियंका अपने पति निक जोनास के साथ शामिल हुईं। निक ने अपनी पत्नी के कपड़ों से मेल खाते कपड़े पहने थे। दोनों इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इस साल का मेट गाला पुरस्कार समारोह न्यूयॉर्क, यूएसए में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया गया है। समारोह भारतीय समयानुसार 2 मई को शुरू हुआ। वोग ने मेट गाला लाइवस्ट्रीम को होस्ट किया। बालीबुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इस अवॉर्ड फंक्शन में पहली बार नजर आईं।

प्रियंका वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आ रही हैं

प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल उनकी अमेरिकन वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ हाल ही में रिलीज हुई है। प्रियंका की इस एक्शन थ्रिलर सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ‘सिटाडेल’ में प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन, स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल भी हैं। यह अमेरिकन वेबसीरीज इंडियन वर्जन में भी बनेगी। वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु ‘सिटाडेल’ के भारतीय संस्करण में अभिनय करेंगे। इसी महीने प्रियंका की रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ भी रिलीज हो रही है। फिल्म में प्रियंका के साथ सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन भी हैं। वह फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Tara Sutaria मोतियों से सजी एक बेहद खूबसूरत पोशाक में आधुनिक विक्टोरियन सौंदर्य का स्पर्श बिखेर रही हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। Tara Sutaria एक बार फिर अपने स्टाइल से फैशन लवर्स का ध्यान खींच रही हैं। इस लुक में वह मोतियों...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵