back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rakul Wedding: जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह

Rakul Preet and Jackky Bhagnani: इस वक्त बॉलीवुड में शादियों की हलचल मची है। कुछ दिनों पहले एक्टर आमिर खान की लाडली बेटी इरा ने नुपुर शिखर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की।

नई दिल्ली, रफ्तार। इस वक्त बॉलीवुड में शादियों की हलचल मची है। कुछ दिनों पहले एक्टर आमिर खान की लाडली बेटी इरा ने नुपुर शिखर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की। अब उनकी शाही शादी का समारोह उदयपुर में चल रहा है। इरा और नुपुर के बाद अब एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की खबरें आ रही हैं। शादी की तारीख से थीम तक की जानकारी सामने आई है।

22 फरवरी को गोवा में करेंगे शादी

रकुल और जैकी 22 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। शादी समारोह करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में होगा। रकुल और जैकी मेहमानों के लिए खास नियम बनाने की योजना बना रहे हैं। चूंकि रकुल और जैकी प्राइवेट तरीके से शादी करना चाहते हैं, इसलिए मेहमानों के फोन के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। हालांकि, रकुल और जैकी की ओर से अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

शादियों के लिए बनाई खास थीम

रकुल और जैकी ने शादी के लिए खास थीम भी बनाई है। जोड़े के करीबी रिश्तेदार ने जानकारी दी है कि दोनों एक समान थीम का उपयोग करेंगे, जो उनके व्यक्तित्व के अनुरूप हो। रकुल और जैकी के रिश्ते की चर्चा कई महीनों से हो रही थी। अक्टूबर 2021 में दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सार्वजनिक रूप से रिश्ते को स्वीकार किया था। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हैं। कुछ दिन पहले रकुल के बर्थडे पर जैकी ने खास पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद अफवाहें थीं कि दोनों जल्द शादी कर लेंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के एक पॉश इलाके में लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। क्रिकेटर ने मुंबई के जुहू में अपना...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵