back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रकुल प्रीत सिंह ने डॉक्टर जी के लिए अटेंड की मेडिकल कक्षाएं

मुंबई, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। हाल में ही डॉक्टर जी से अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का लुक रिलीज किया गया। उन्होंने फिल्म में अपने चरित्र को सच्चा बनाने के लिए मेडिकल कक्षाओं में दाखिला लिया है। डॉक्टर फातिमा बनने के लिए रकुल ने अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित इस फैमिली एंटरटेनर के लिए चिकित्सा शब्दावली और कुछ महत्वपूर्ण सर्जिकल प्रक्रियाओं की बारीकियां भी सीखनी है। चिकित्सा जगत से जुड़ी हर चीज को स्क्रीन पर प्रामाणिक दिखाने के लिए, निमार्ताओं ने कलाकारों के साथ विशेष सत्र आयोजित करने की व्यवस्था की थी। रकुल, आयुष्मान और अभिनेत्री शेफाली शाह ने अपने पात्रों की तैयारी के लिए प्रशिक्षण लिया। रकुल ने कहा कि डॉक्टर जी की शूटिंग एक दिलचस्प अनुभव रहा है। चूंकि मैं एक डॉक्टर की भूमिका निभा रही हूं, इसलिए व्यवहार और कार्यों को सटीक होना चाहिए। पर्दे पर असली भाव लाने के लिए चिकित्सा जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजों को सीखना अनिवार्य था। रकुल ने कहा कि डॉक्टर फातिमा बनने का सफर एक अद्भुत प्रक्रिया थी जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगी। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵