back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाशिवरात्रि के मौके पर शिव भक्ति में लीन सारा खान, आखिर क्यों हुई ट्रोल ?

महाशिवरात्रि के मौके पर सैफ अली खान की बेटी सारा ने भगवान महादेव के मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने इसकी एक फोटो भी शेयर की और अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली, एजेंसी । बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्मों और तस्वीरों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। हालांकि अक्सर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है। कुछ ऐसा ही अब फिर सारा के साथ हुआ है।

महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव के चरणों में सारा

हाल ही में देशभर में महाशिवरात्रि मनाई गई। इस खास मौके पर सैफ अली खान की बेटी सारा ने भी भगवान महादेव के मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने इसकी एक फोटो भी शेयर की और अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद से सारा को जमकर ट्रोल किया जाने लगा है। अभिनेत्री सारा अली खान, अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी हैं। सारा हमेशा अलग-अलग मंदिरों में जाती हैं। इतना ही नहीं वह अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। अपने बिजी शेड्यूल से कुछ वक्त निकालकर सारा अली खान महाशिवरात्रि के दिन मंदिर गईं और भगवान शंकर के दर्शन किए। हालांकि इस फोटो को शेयर करने के बाद सारा के कुछ फैंस उनसे नाराज हो गए हैं। सारा की मां हिन्दू हैं, जबकि उनके पिता मुस्लिम हैं। इसलिए सारा दोनों धर्मों के त्योहारों को समान प्रेम से मनाती हैं। हालांकि फैंस अब भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

सारा अली खान ने महादेव के मंदिर से शेयर की तस्वीरें

सारा अली खान ने जैसे ही महादेव के मंदिर से तस्वीर शेयर की, कुछ यूजर्स उन्हें धर्म के आधार पर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ ने सारा को इस्लाम से बाहर निकालने की धमकी भी दी है। यूजर्स उनकी इन फोटोज पर तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

ट्रोलर्स ने किया ट्रोल
कुछ यूजर्स जहां सारा अली खान को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं इस बार उनके फैन्स भी अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के सपोर्ट में आगे आए हैं। सारा के फैंस ने उनकी तारीफ की है। फैंस उनकी यह कहते हुए सराहना कर रहे हैं, ”सारा मंदिर जाने के लिए ट्रोल होने के बावजूद वापस मंदिर जाती हैं और सभी धर्मों को समान मानती हैं।”

Advertisementspot_img

Also Read:

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में काफी श्रद्धालु जाते हैं। 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...