back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sunny Deol HBD: इस फिल्म में सनी देओल रियल वाइफ के साथ आए थे नजर, जन्मदिन पर पढ़ें उनसे जुड़े रोचक किस्से

Sunny Deol Career: एक्टर सनी देओल का आज जन्मदिन है। वो 66वां जन्मदिन मना रहे हैं, जो बेहद खास है। इस उम्र में एक्टर को कॅरियर की सबसे बड़ी फिल्म मिली है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्टर सनी देओल का आज जन्मदिन है। वो 66वां जन्मदिन मना रहे हैं, जो बेहद खास है। इस उम्र में एक्टर को कॅरियर की सबसे बड़ी फिल्म मिली है। फिल्म गदर 2 की अपार सफलता के बाद एक्टर ने अपनी फीस भी तीन गुना बढ़ा दी है। इसके अलावा फिल्म की प्रॉफिट का शेयर भी डिमांड कर रहे हैं। दरअसल, गदर 2 की सफलता के बाद कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उनकी पुरानी फिल्मों का सीक्वेल बनाना चाह रहे हैं। उसके लिए सनी ने अपनी फीस बढ़ाई है।

ये तीन फिल्में आनी हैं

सनी की फिल्म जन्मस्थान, लाहौर 1947, बॉर्डर 2 और अपने 2 रिलीज होनी है। फिल्म गदर 2 के लिए एक्टर ने 15 करोड़ रुपए लिए थे। अब वह बॉर्डर 2 के लिए 50 करोड़ रुपए ले रहे हैं। फिल्म की प्रॉफिट का शेयर भी लेने का प्रस्ताव रखा है। वर्कफ्रंड पर नजर डालें तो सनी 90 के दशक के सबसे पॉपुलर एक्टर रह चुके हैं। फिल्मों से 130 करोड़ की संपत्ति बनाई है।

पर्सनल लाइफ

सनी का जन्म 19 अक्टूबर 1957 को एक्टर धर्मेंद्र के घर हुआ था। फिल्मों में आने से पहले इनका नाम अजय सिंह देओल था। भाई बॉबी देओल से बेहद प्यार करते हैं। दो बहनें हैं- ईशा देओल और आहना देओल। ये दोनों धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की संतान हैं।

सन्नी ने ब्रिटिश राजपरिवार में की है शादी

एक्टर के अफेयर की चर्चाएं बहुत रहीं हैं। इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस से नाम जुड़ा है। हालांकि सनी ने शादी ब्रिटिश राजपरिवार की युवती लिंडा से की। शादी बाद लिंडा ने अपना नाम बदलकर पूजा कर लिया है। वह हाफ ब्रिटिश और हाफ इंडियन है। उनके पिता कृष्ण देव महल और मां जून सारा महल हैं। पूजा अपनी ससुराल की जिम्मेदारी संभालती हैं। फिल्मों से दूर रहती हैं। हालांकि फिल्म यमला पगला दीवाना 2 की कहनी लिखी हैं। फिल्म हिम्मत में वह सनी के साथ नजर आई थीं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां दुनिया भर की फिल्मों को कलाकारों को इस समारोह में सम्मानित किया गया, वहीं श्रद्धांजलि...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...