back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुण्यतिथि विशेष: ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर, जिनकी आवाज ने भारतीय सिनेमा में भर दिए सुरीले स्वर

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज पहली पुण्यतिथि है। बीते साल आज ही के दिन यानी 6 फरवरी 2022 को लता दी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह कोरोना से संक्रमित थीं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता दी की आवाज का हमेशा के लिए खामोश हो जाना भारत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति थी। लता मंगेशकर को खोने के बाद भारत ने एक अनमोल रत्न खो दिया था। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

विरासत में मिली संगीत की शिक्षा              

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर मराठी थिएटर अभिनेता, निर्देशक थे। लता मंगेशकर को विरासत में संगीत की कला मिली थी। लता मंगेशकर के पिता रंगमंच के कलाकार के साथ-साथ मशहूर गायक भी थे। लता मंगेशकर का नाम पहले हेमा था। उनके जन्म के पांच साल बाद नाम बदलकर हेमा से लता रख दिया गया।

बचपन में ही लग गया था प्रसिद्धि का पता

लता मंगेशकर को गायकी से दुनिया भर में प्रसिद्धि मिली, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बचपन में ही उन्हें पता चल चुका था कि आगे जाकर वह करोड़ों लोगों के दिल पर राज करेंगी। लता मंगेशकर को हर रोज एक सपना आता था। सपने में उन्हें दिखता था कि सुबह के समय वह समुद्र के पास काले पत्थर के पास बने मंदिर में अकेली खड़ी हैं और उन्हें यह पता है कि वह मंदिर किस देवी का बना हुआ है।

मां से किया सपने का जिक्र

लता मंगेशकर ने अपने सपने के बारे में बताते हुए मां से कहा था कि वह मंदिर के पास जब पहुंचती थीं तो देखती थीं कि मंदिर के पीछे भी एक दरवाजा है। लता मंगेशकर के इस सपने का अर्थ बताते हुए उनकी मां ने जवाब दिया, ‘लता यह भगवान का आशीर्वाद है। देखना एक दिन तुम बहुत मशहूर हो जाओगी।’ नकी मां द्वारा बोली गई बात सच हुई,  तब से लेकर अपने जीवन के अंतिम पड़ाव तक लता को सफलता ही मिलती रही। लता दी को साल 2001 में भारत के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Amjad Khan Birthday: गब्बर सिंह के किरदार ने करियर पर लगाया चार चाँद , ऐसा रहा एक्टर का फ़िल्मी सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के Iconic विलेन अमजद खान की आज 12 नवंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। फिल्म शोले में गब्बर सिंह के रोल से...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵