back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

TMKOC: सोनू का किरदार निभा रही पलक सिधवानी ने छोड़ा शो, मेकर्स ने भेजा था लीगल नोटिस

'तारक मेहता उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार निभा रही पलक सिधवानी को मेकर्स ने लीगल नोटिस भेजा। जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने शो को अलविदा कह दिया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सालों से सबके दिलों में राज करने वाला शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ कभी अपने किरदारों की वजह से तो कभी मेकर्स की वजह से हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। वहीं, अब शो में सोनू का किरदार निभा रही पलक सिधवानी ने सीरियल को अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मेकर्स पर आरोप भी लगाया है। 

मेकर्स ने पलक सिधवानी पर लगाए आरोप 

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो आज बच्चों से लेकर बड़े तक भी देखते हैं और उन्हें काफी पसंद आता है। लेकिन पिछले दो सालों से शो में कई फेरबदल हुए। कई किरदारों की अदला बदली हुई फिर भी यह शो अपनी लोकप्रियता बनाए रखा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार शो के मेकर्स ने सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिधवानी को लीगल नोटिस भेजा है। पलक पर मेकर्स ने कॉन्ट्रैक्ट ब्रीच का आरोप लगाया है। नोटिस में लिखा गया है कि पलक ने एक्सक्लूसिव आर्टिस्ट कॉन्ट्रैक्ट के कई नियमों से खिलवाड़ की है। जिससे प्रोडक्शन कंपनी को काफी नुकसान भुगतना पड़ा है।

नोटिस में मांगा गया मुआवजा 

नोटिस में यह भी लिखा है कि, बार-बार चेतावनी देने के बाद भी पलक ने यह चीज दोहराया है। इसलिए मेकर्स को यह एक्शन लेना पड़ा। मेकर्स ने लीगल नोटिस के साथ ही एक्ट्रेस से मुआवजे की मांग भी की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार आब पता चला है कि एक्ट्रेस ने शो को छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि 30 सितंबर को सेट पर उनका आखिरी दिन है। लेकिन शो छोड़ने के साथ-साथ ही एक्ट्रेस ने मेकर्स पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया। 

मानसिक प्रताड़ना का शिकार हुईं एक्ट्रेस 

एक रिपोर्ट के अनुसार पलक सिंधवानी ने मेकर्स पर आरोप लगते हुए कहा, सेट पर उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा था। मेकर्स के लगातार शोषण के कारण उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। एक्ट्रेस को सेट पर 14 सितंबर को पलक सिंधवानी को पैनिक अटैक भी आया था, लेकिन मेकर्स ने उनकी कोई मदद नहीं की थी। उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद भी मेकर्स ने उसे छुट्टी नहीं दी। एक्ट्रेस के जारी हुए बयान में कहा गया है कि मेकर्स अलग-अलग कहानी बना रहे हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये दावा किया कि अभी तक उनकी 21 लाख रुपये फीस भी नहीं मिली है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵