back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sapna Choudhary की बायोपिक ‘Madam Sapna’ का रिलीज हुआ टीजर, महेश भट्ट दिखाएंगे संघर्ष की कहानी

हरियाणा की रहने वाली सपना चौधरी डांसर होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी हैं। उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। और अब उनके संघर्ष की फिल्म भी बनने जा रही है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हरियाणा की सपना चौधरी के बारे में हर कोई जानता है। वह जब भी स्टेज पर आती हैं तो स्टेट के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी अपने ठुमकों से आग लगा देती हैं। बेहद काम उम्र में उन्होंने बुलंदियों को छूआ है और अपने साथ परिवार का भी नाम रोशन किया है। अब उनके ऊपर महेश भट्ट फिल्म बनाने जा रहे हैं। वह शाइनिंग सन स्टूडियो के साथ मिलकर पर्दे पर सपना की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाएंगे। 

फिल्म का टीजर हुआ रिलीज

सपना चौधरी की बायोपिक का नाम ‘मैडम सपना’ रखा गया है। इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में दिखाया गया हैं कि सपना की जर्नी कैसे रही। उन्होंने किस तरह संघर्ष करके एक मुकाम हासिल किया। टीजर में सपना की वीडियो फोटोस के साथ-साथ बैकग्राउंड म्यूजिक में उनकी आवाज भी आ रही है जहां पर वह अपने संघर्ष की कहानी बता रही हैं।

फिल्म के बारे में महेश भट्ट ने कही है बड़ी बात 

फिल्म निर्दशक महेश भट्ट सपना चौधरी की बायोपिक के बारे में बताया हैं कि, विनय भारद्वाज व रवीना ठाकुर द्वारा निर्मित, ‘मैडम सपना’ में सपना चौधरी के जीवन से जुड़ी हर एक घटना को दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही महेश भट्ट ने कहा कि, ये फिल्म केवल एक महिला की निजी जीत नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की बदलती सोच और मानसिकता का प्रतीक भी है। इसके साथ ही विनय भारद्वाज ने कहा कि, हमें सपना चौधरी की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने का अवसर मिला है, यह हमारे लिए गर्व की बात है।

इस स्टूडियो से हो रहा फिल्म का निर्माण

इस फिल्म का निर्माण शाइनिंग सन स्टूडियोज के बैनर तले किया जाएगा। आपको बता दें कि, यह वहीं स्टूडियो है जहां परमहेश भट्ट के शो ‘पहचान’ और खेल-ड्रामा फिल्म ‘हुकुस-बुकुस’ जैसी फिल्में दे चुके हैं। वहीं फिल्म मैडम सपना में हरियाणवी संगीत अवनीत को भी एक अलग तरीके से दर्शाया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘मुंज्या’ ने बदल दिया शरवरी वाघ की किस्मत, अब एक साथ कई प्रोजेक्ट में कर रही है काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। फिल्म 'मुंज्या' ने शरवरी वाघ को एक अलग...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵