back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Film Dunki: फिल्म डंकी को लेकर विक्की कौशल का बड़ा खुलासा, शाहरुख खान के फैंस होंगे मायूस

Film Dunki Starcast: फिल्म डंकी को लेकर शाहरुख खान सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का ड्रॉप 4 रिलीज हुआ है। उसे ट्रेलर भी कहा जा रहा। ड्रॉप 4 शानदार है। शाहरुख पहली बार तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। फिल्म डंकी को लेकर शाहरुख खान सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का ड्रॉप 4 रिलीज हुआ है। उसे ट्रेलर भी कहा जा रहा। ड्रॉप 4 शानदार है। शाहरुख पहली बार तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। फिल्म में विक्की कौशल भी हैं। हाल में विक्की ने शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। बता दें एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ विक्की स्ट्रीमिंग चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के अपकमिंग एपिसोड में आए थे। एपिसोड में विक्की ने किस्सा सुनाया, जिसमें शाहरुख को बुरा महसूस हो रहा था।

बीच शूटिंग में दिल्ली चले गए खान

विक्की कौशल ने खुलासा किया कि शाहरुख को कैसे शूटिंग के बीच ही दिल्ली जाना पड़ा और सीन उनके बिना शूट हुआ। हालांकि बाद में शाहरुख को इस बात के लिए बहुत बुरा महसूस हुआ था। विक्की ने कहा-मैं एक किस्सा शेयर करूंगा। शूटिंग की तारीखों में से एक, उन्हें जरूरी काम के लिए दिल्ली जाना था और वह काम दूसरे दिन नहीं हो सकता था। यह एक बहुत सीरियस था। फिल्म में मेरे किरदार के लिए वह मोमेंट था, जो उनके साथ था और वह उस शॉट के लिए मौजूद नहीं हो सके। मुझे वह शॉट बॉडी डबल के साथ देना पड़ा और उन्हें जल्दी करनी पड़ी।

शाहरुख ने विक्की को किया मैसेज

विक्की कौशल ने कहा-दिल्ली में अपना काम निपटाने के बाद शाहरुख ने देर रात मुझे कॉल किया, लेकिन मैं रिसीव नहीं कर सका। मैं एक इवेंट में था। उसके बाद शाहरुख ने मुझे लंबा मैसेज किया… जिसमें लिखा था-विक्की, वो शॉट हम दोबारा करेंगे। मुझे वास्तव में खेद है कि मैं वहां नहीं आ सका। हम वह शॉट दोबारा करेंगे। मैंने उनसे कहा कि हमने इसे अच्छे से शूट किया है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि वह वापस आएंगे और इसे शूट करेंगे।’

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP नेता संगीत सोम को जान से मारने की धमकी! KKR विवाद के बीच बंगाली भाषा में आया धमकी भरा मैसेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीजेपी नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह...
spot_img

Latest Stories

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...