back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुलामी की जंजीर से तोड़ने की कहानी दिखा गया ‘आजादी मेरा ब्रांड’

बेगूसराय, 14 अप्रैल (हि.स.)। कहने को तो हम प्रगतिशील होते जा रहे हैंं। लेकिन आज भी महिलाओं की क्या स्थिति है, यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होकर आत्मनिर्भर बनने, अपनी जिंदगी जीने के लिए कितने संघर्षों का सामना करना पड़ता है, यह हर कोई जानता है सिर्फ बोलते नहीं। बेगूसराय में मंगलवार की रात मंचित आजादी मेरा ब्रांड’ ने इस पर जमकर प्रहार किया है। फैक्ट् रंगमंडल की नई नाटय प्रस्तुति आजादी मेरा ब्रांड का शानदार मंचन रतनपुर स्थित फैक्ट् स्पेस में किया गया। अनुराधा बेनीवाल की मूल रचना और उनकी जीवन यात्रा पर आधारित नाटक का परिकल्पना एवं निर्देशन ख्याति प्राप्त रंग निर्देशक प्रवीण कुमार गुंजन ने किया। कुंठित मानसिकता के खिलाफ, औरतों को गुलामी की मानसिकता की जंजीर को तोड़ने की कहानी है आजादी मेरा ब्रांड। अपनी जीवन यात्रा में अनुराधा बेनीवाल औरतों को घर से निकलने जहां तक निकल कर जा सकती है वहां तक निकलने का संदेश देती है। नाटक महिलाओं की आजादी को लेकर एक अहम मुद्दा उठाती है। पूरी सभ्यता और संस्कृति ल़डकियों की आजादी को लेकर बात करती है लेकिन, आए दिन देश में लड़कियां बच्चियां बलात्कार का शिकार होती हैै, नाटक इसपर सवाल उठाता है। आखिर क्यों हमारे देश में लड़कियां खुले मन से घूम नहीं सकती है, सिर्फ लड़की होने भर से उसे कमजोर क्यों आंका जाता हैै, क्यों उसे अपने मन मुताबिक जीने की आजादी नहीं मिल पाती है। नाटक में एकल अभिनय कर रही शिल्पा भारती अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के मन तक पहुंचने में सफल रही। एक लड़की होते हुए वह विदेशों में घूमते हुए जैसा महसूस करती है, अपनी किताब में उसी बेबाकी के साथ लिखा भी है। इसे शिल्पा भारती ने उसे बड़े सहजता से सामने बैठे दर्शकों तक पहुंचाया। दृश्य दर दृश्य अलग-अलग देशों की यात्रा महसूस कराता रहा। मंच पर हल्के फुल्के चीजों का उपयोग कर प्रवीण गुंजन ने जो दृश्य तैयार किए, वह काबिले तारीफ थी। प्रत्यक्ष संगीत में गोरिये ने लोगों का मन मोह लिया। संगीत चंदन कुमार वत्स, अमरेश कुमार एवं दीपक कुमार का, साउंड मो. रहमान का और प्रकाश परिकल्पना चिंटू मुनि का था। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/ चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵