back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bollywood की ये Films देखने से बढ़ जाएगा हिंदी के प्रति लगाव, दिग्गज एक्टरों ने पढ़ाया है भाषा का पाठ

World Hindi Day: आज विश्व हिंदी दिवस है। हमारी राष्ट्रीय भाषा हिंदी है। बॉलीवुड फिल्मों ने हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए कई फिल्में बनाई हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। आज विश्व हिंदी दिवस है। हमारी राष्ट्रीय भाषा हिंदी है। बॉलीवुड फिल्मों ने हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए कई फिल्में बनाई हैं। इन फिल्मों की लिस्ट में अक्षय कुमार, इरफान खान तक की फिल्म शामिल हैं। ये फिल्‍में आपनी भी देखी होगी। ये फिल्‍मे असल जिंदगी में हिंदी भाषा का पाठ पढ़ाती हैं।

इन फिल्मों ने दिखाया हिंदी का दम

‘नमस्ते लंदन’ में अक्षय कुमार की वो स्पीच कैसे भुलाई जा सकती है, जो उन्होंने कैटरीना कैफ की सगाई के दौरान दी थी। उन्होंने स्पीच में भारत की सभ्यता के साथ हिंदी के महत्व को भी बेहद अच्छे तरीके से समझाया था।

‘हिंदी मीडियम’

दिवंगत एक्टर इरफान खान की सुपरहिट मूवी हिंदी मीडियम के नाम में ही हिंदी शब्द जुड़ा है। फिल्म की कहानी दिल्ली में रहने वाले व्यापारी राज बत्रा की है। वह अमीर है, लेकिन उसे अंग्रेजी बोलनी नहीं आती, इसलिए वह चाहता है कि उसकी बच्ची अंग्रेजी स्कूल में पढ़े। इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार है।

‘इंग्लिश विंग्लिश’

डायरेक्टर गौरी शिंदे के निर्देशन में 2012 में बनी फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश‘ में भी हिंदी का पाठ पढ़ाया गया है। फिल्म में श्री देवी ने शशि का किरदार निभाया है, जिसे इंग्लिश नहीं आती। अंग्रेजी न आने के कारण शशि यानी श्रीदेवी को बार-बार नीचा दिखाया जाता है। फिल्‍म के माध्यम से यह मैसेज दिया गया है कि जिस अंग्रेजी को हमने अपने देश में इतना श्रेष्‍ठ बनाया है कि इसके सामने हिंदी बोलने वाले हमें छोटे लगते हैं।

‘गोलमाल’

साल 1979 में आई फिल्म गोलमाल में अमोल पालेकर लीड रोल में थे। इसमें भी हिंदी की दुर्दशा और महत्व को बहुत बारिकी से दिखाया गया है। इसके अलावा धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की पॉपुलर फिल्म चुपके-चुपके वैसे तो कॉमेडी फिल्म थी। मगर, फिल्म में जिस किसी ने धर्मेंद्र की हिंदी सुनी, वो उनका फैन हो गया। धर्मेद्र के शुद्ध हिंदी वाले डायलॉग को फैंस ने खूब पंसद किया था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...