back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आमिर की बेटी इरा खान ने जन्मदिन की ताजा तस्वीरों और विशेष संदेश के साथ ट्रोल्स को दिया जवाब

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। आमिर खान की बेटी इरा खान ने हाल ही में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए, इरा खान ने अपने जन्मदिन से कई नई तस्वीरें साझा कीं। ट्रोलर्स के लिए एक विशेष संदेश साझा करते हुए, उन्होंने लिखा कि अगर वे उनकी पिछली तस्वीरों से नफरत करते हैं तो वह उन्हें नई सामग्री दे रही हैं। नई तस्वीरों में वह अपने दोस्तों और अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखर के साथ पूल टाइम एन्जॉय करती दिख रही हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, अगर हर कोई मेरे जन्मदिन की फोटो को लेकर मुझे ट्रोल कर रहा है, तो यहाँ कुछ और फोटोज हैं। आखिरी तस्वीर में इरा दंगल की अभिनेत्री फातिमा सना शेख के गाल पर किस करते हुए दिखाई दे रहीं हैं। जहां इंटरनेट पर बहुत सारे लोगों ने इरा के कमेंट सेक्शन में अपने पिता के सामने स्विमसूट पहनने की पसंद पर सवाल उठा रहे थे, वहीं पाश्र्व गायिका सोना महापात्रा ने इरा का बचाव किया था। सोना ने लिखा था कि इरा खान की पसंद के बारे में नाराजगी जताने वाले या इसे आमिर खान की कही गई बातों से जोड़कर देखने वाले सभी लोग कृपया ध्यान दें, वह 25 साल की है। एक स्वतंत्र, सोच वाली, वयस्क महिला है। अपनी पसंद से वह कुछ भी कर सकती हैं। आपकी सलाह की आवश्यकता नहीं है। इस चर्चा करना बंद करें। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...