back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Abhishek Bachchan ने इन फिल्मों में मनवाया एक्टिंग का लोहा, ऐश्वर्या के साथ वाली ये फिल्म हुई थी सुपरहिट

आज एक्टर अभिषेक बच्चन का जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी बेहतरीन फिल्मों की बात करेंगे। ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म में एक्टर की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जो उस किरदार में जान डाल देते हैं जो वो निभाते हैं। अभिषेक बच्चन की तुलना हमेशान उनके पिता महानायक अमिताभ बच्चन से होती रही और उन्हें तुलनात्मक रूप से मौके कम मिले। हालांकि, अभिषेक की कई फिल्में ऐसी हैं जिनमें आप उनकी ऐक्टिंग की रेंज देखकर उनके फैन हो जाएंगे। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।

रिफ्यूजी

फिल्म रिफ्यूजी साल 2000 में रिलीज हुई थी जिसमें अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म को जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने इस फिल्म से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। फिल्म में अभिषेक बच्चन एक रिफ्यूजी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर भी नजर आए थे।

बंटी और बबली

साल 2005 की फिल्म बंटी और बबली में अभिषेक बच्चन पहली बार पिता अभिषेक बच्चन के साथ पर्दे पर नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यह हॉलीवुड फिल्म बॉनी एंड क्लाइड से प्रेरित थी।

गुरु

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म गुरु में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने अपनी एक्टिंग करियर को निचोड़ कर रख दिया था। फिल्म बहुत पसंद की गई थी। इस फिल्म के हिट होने के बाद ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने शादी कर ली थी।

मनमर्जियां

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मनमर्जियां’ में अभिषेक बच्चन नजर आए थे। मनमर्जियां यानी अपने मन की करने वाला। कुछ ऐसा ही किरदार अभिषेक बच्चन का फिल्म में रहा है जो अपनी धुन में सवार है। यह फिल्म लव स्टोरी एंगल को दिखाती है। फिल्म रोमांस, ड्रामा, सस्पेंस से भरी रही।

दिल्ली 6

साल 2009 में ‘दिल्ली 6’ रिलीज हुई थी जिसमें अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म को निर्देशक राकेश ओमप्रकाश की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने एनआरआई का किरदार निभाया है।

घूमर

फिल्म ‘घूमर’ जज्बे की कहानी पर आधारित है। अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की यह फिल्म प्रेरणा और लगन की भावना जगाती है। यह एक यंग लड़की की कहानी है जो अपनी लगन, मेहनत और टैलेंट के दम पर महिला क्रिकेट टीम में सेलेक्ट हो जाती है।

लूडो

अभिषेक बच्चन की फिल्म लूडो में राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शैख़ और सान्या मल्होत्रा नजर आए थे। लूडो के खेल में जिस तरह लाल, हरे, नीले और पीले रंग की गोटियां होती है ठीक उसी तरह यह चार किरदारों के जीवन में रंग प्रतिनिधित्व करता है।

पा

साल 2009 में फिल्म ‘ पा’ रिलीज हुई थी। कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में एक बच्चे की कहानी को दिखाया गया है जिसे प्रोजेरिया नाम की बीमारी है। इस बीमारी में कम उम्र के बच्चे बूढ़े होने लगते हैं। फिल्म में बच्चे का किरदार अभिषेक बच्चन ने ही निभाया है।

युवा

अभिषेक बच्चन की फिल्म युवा साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन, विवेक ओबरॉय, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, ईशा देओल, ओम पुरी, सोनू सूद जैसे कलाकार भी नजर आए थे। मणिरत्नम निर्देशित फिल्म युवा यूथ पॉलिटिक्स पर आधारित है। युवा की कहानी चार किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। चार युवाओं को राजनीति में आने से रोका जाता है। अभिषेक बच्चन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए फेयर अवॉर्ड मिला था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵