back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सनोज मिश्रा रेप केस में आया बड़ा ट्विस्ट, लिव इन पार्टनर अपने बयान से पलटी, बोलीं- जेल भेजने का पछतावा…

वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म में काम देने को लेकर चर्चा में डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस मामले में नया मोड़ आया है। जिस युवती ने उन पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया था वो अब अपने बयान से मुकर गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को फिल्म में रोल देकर चर्चा में आए डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस समय विवादों में घिरे है। उन पर एक युवती ने हाल के दिनों में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लेकिन अब उस युवती के नए दावों से केस में एक नया मोड़ आ गया है। उन्होने सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप को वापस ले रही है। इन दावों के बाद लड़की ने बड़ा खुलासा किया है। रेप केस मामले में युवती अपने बयान से मुकर गई है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

दअरसल, कुछ दिन पहले ही एक लड़की ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। युवती ने मिश्रा पर रेप का आरोप लगाया था। इस केस में डायरेक्टर सनोज मिश्रा जेल में बंद है। लेकिन अब सनोज मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। युवती अपने बयानों से मुकर गई है। और डायरेक्टर पर लगाए आरोप से युवती को पछताया है। ऐसे में मिश्रा के लिए ये बड़ी राहत वाली बात है। और इस बयान के बाद उनके जेल से बाहर आने की उम्मीद बन गई है।

अपने दावें से मुकरी युवती 

एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवती कुछ कहती हुए दिख रही है। कहती है कि वह सनोज मिश्रा के साथ ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ में काम कर रही थी। वह इस फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर है, लेकिन फिल्म की शूटिंग के बाद लोगों ने उसे भड़काना शुरू कर दिया। इस बीच महाकुंभ से वायरल हुए मोनालिसा फिल्म में आई और सनोज मिश्रा के साथ काम करने लगी। लोगों ने मुझे फर्जी तस्वीरें भेजीं और झूठ और एक भ्रम फैलाया। उन्होंने ऐसी स्थिति पैदा कर दी और मुझे इतना परेशान किया कि गुस्से में आकर सनोज मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

मेरे सुसाइड के जिम्मेदारी चार लोग होगें

लड़की आगे कहती है कि कुछ दिन बाद मुझे जब सच्चाई का पता चला तो मुझे पछताया हुआ। फिर जब केस वापस लेने के लिए कोर्ट गई तो लोगों ने डराया और धमकाया। महिला ने कहा कि मुझे कुछ होता है या मैं सुसाइड करती हूं तो इसके जिम्मेदार 4 लोग होंगे। बता दें कि झांसी की 28 वर्षीय महिला ने सनोज पर फिल्म में काम देने के बहाने रेप करने, अबॉर्शन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। लेकिन अब यह युवती अपने बयान से मुकर गई है। जिससे इस केस में नया मोड़ आ गया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉयफ्रेंड फरमान खान से मोनालिसा ने कर ली शादी, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसको बताया लव जिहाद

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साल 2025 में महाकुंभ में जहां एक तरफ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। तो वहीं प्रयागराज की धरती से...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵