back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक्‍टर अजित कुमार ने दुबई 2025 रेस में हासिल किया तीसरा स्थान, आर माधवन समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई

अजित की टीम ने एक्स पर अनाउंस किया कि अजित कुमार ने डबल सक्सेस हासिल की है। उन्‍होंने 991 कैटेगरी में तीसरी पोजीशन और जीटी4 कैटेगरी में स्पिरिट ऑफ द रेस जीती है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। एक्टर अजित कुमार ने 24H दुबई 2025 रेस में तीसरा स्‍थान हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। एक्टर ने इस जीत के बाद अपनी पत्‍नी के साथ भारतीय झंडा लहराकर जीत का जश्न मनाया। इस जीत के बाद उन्‍हें खूब बधाइयां मिल रही हैं। ज्ञात हो कि कुछ समय पहले ब्रेक फेल होने के कारण हुई दुर्घटना के बाद उनकी यह शानदार वापसी है।

अजित की टीम ने एक्स पर अनाउंस किया कि अजित कुमार को डबल सक्सेस मिली है। उन्‍होंने 991 कैटेगरी में तीसरी पोजीशन और जीटी4 कैटेगरी में स्पिरिट ऑफ द रेस जीती है। ब्रेक फेल होने के कारण हुई दुर्घटना के बाद क्या शानदार वापसी है। जीत की अनाउंसमेंट का वीडियो एक्स पर वायरल है। इस वीडियो में अजित कुमार हाथ में तिरंगा लेकर पवेलियन से बाहर भागते हुए नजर आ रहे हैं।

माधवन ने लिखा- बहुत गर्व है.. 

अजित कुमार के साथ रेस में एक्‍टर आर माधवन भी साथ रहे। उन्‍होंने पूरी रेस के दौरान उनका खूब हौसला बढ़ाया। सोशल मीडिया पर अजित के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा, “बहुत गर्व है.. क्या आदमी है।” वहीं डायरेक्टर आदिक रविचंद्रन ने लिखा- आपने भारत को गौरवान्वित किया है। डायरेक्टर शिवा ने लिखा- बधाई हो डियर अजित सर। आपको और आपकी टीम को ढेर सारी खुशियां। हमें इंस्पायर करते रहिए। आपके पेशेंस और डेडिकेशन के लिए बहुत सम्मान और प्यार। 

अजित ने पत्‍नी शालिनी के साथ मनाया जीत का जश्न

अजित कुमार फैंस क्लब द्वारा एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में अजित अपनी पत्नी शालिनी को गले लगाते हुए उन्‍हें चूमते नजर आ रहे हैं। इसके बाद बेटी अनुष्का को भी गले लगाकर चूमा। वीडियो के कैप्शन में उन्‍होंने लिखा कि ‘यह जश्न का सबसे बेहतरीन पल रहा’। उनकी जीत पर अभिनेता आर माधवन, शिवकार्तिकेयन और निर्देशक आदिक रविचंद्रन जैसी हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस समय अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵