back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद Salman Khan ने UK टूर किया स्थगित कहा-दुख की इस घड़ी में…

जम्मू कश्‍मीर के पहलगाम में हुए हमले से हर भारतीय गम में डूबा हुआ है, फिर वो चाहे राजनीतिक हो या मनोरंजन क्षेत्र इस बीच सलमान खान ने भी इसे देखते हुए बड़ा फैसला लिया है, जाने पूरा मामला।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्‍मीर के पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों का मातम पूरा देश मना रहा है।  फिर वो राजनीतिक हो या मनोरंजन इंडस्ट्री सारा देश गम में डूबा हुआ है।  इसी बीच बॉलीवुड के भाईजान कहे जानेवाले सलमान खान ने भी बड़ा फैसला लिया है। एक्टर ने यूके में होनेवाले यात्रा को पोस्टपोन कर दिया है। जिसमें कई मशहूर हस्तियां भी शामिल होने वाली थी।आइए जानते है पूरी खबर । 

इस दुख में हमारा अभी यही रुकना सही है

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां दूसरे देशो से आनेवाले कलाकार अपनी यात्रा कार्यक्रम रद्द कर रहे है तो वहीं अब सलमान खान ने भी यूके में होनेवाले द बॉलीवुड बिग वन शो को पोस्टपोन कर दिया है। उन्होनें इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर मई में होने वाले बॉलीवुड बिग वन शो के बारे में अपडेट शेयर करते हुए कहा, इस दुख में हमारा अभी यही रुकना सही है। 

द बॉलीवुड बिग वन शो

बता दें कि, यूके में होनेवाले द बॉलीवुड बिग वन शो में सलमान खान के अलावा सारा अली खान, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, टाइगर श्रॉफ, समेत कई स्टार्स इस भव्य प्रोग्राम में अपनी प्रस्तुति देने वाले थे। जिसकी जानकारी सलमान ने अपने सोशल हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए देते हुए लिखा कि, कश्मीर में हाल ही में हुई आतंकी हमले में हुए दर्दनाक मौतों को लेकर हमने बॉलीवुड बिग वन शो को स्थगित करने का कठिन फैसला लिया है जो मैनचेस्टर और लंदन में चार, पांच मई को होनेवाला था। हमें उम्मीद है कि वहां हमारे फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे होगें। 

असुविधा के लिए दिल से माफी मांगते हैं

हमें लगता है कि दुख की इस घड़ी में हमारा भारत में ही रुकना सही है, आपको हुए किसी भी असुविधा के लिए दिल से माफी मांगते हैं आपके समर्थन की सराहना करते है जल्द ही नई तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। 

फैंस ने फैसले का स्वागत किया

इस फैसले पर सलमान खान के फैंस उनकी तारीफ करते नही थक रहे हैं। जिसमें एक यूजर ने लिखा, “सही फैसला लिया भाईजान।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “टाइगर जिंदा है।” ऐसे कई फैंस उनके प्रति प्यार और आभार जता रहे है। वहीं कार्यक्रम के आयोजकों ने वहां बंटे हुए टिकटधारकों को दुबारा कार्यक्रम होने का भरोसा दिलाते हुए उनके रिफंड देने का वादा किया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵