back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब फिल्म देखने जाएंगे तो चंदू सिगरेट पीता नहीं दिखेगा, Akshay Kumar का No-Smoking Ad हटा दिया गया है

सिनेमाघरों में दिखाए जाने वाले Ad पर सेंसर बोर्ड का नया फैसला अब सिनेमाघरों में 'फू-फू' करता नहीं दिखेगा चंदू।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सिनेमाघरों में जब भी कोई फिल्म शुरू पहले कई प्रकार के Ad दिखाए जाते है। लेकिन Akshay Kumar का No Smoking वाला Ad सबका ध्यान अपने और खींचता था। इसमें अक्षय कुमार की आवाज गूंजती थी और एक्टर लोगों को जागरूक करते नजर आते थे। लेकिन अब इसमें बदवाल करके ये Ad हटा दिया गया हैं।  

सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार के Ad पर लगाई रोक

फिल्मों से पहले नजर आने वाले अक्षय कुमार के नो स्मोकिंग वाले एड को हटा दिया गया। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने इस एड को हटाने का फैसला किया है। ये एड सिनेमाघरों में हर फिल्म की शुरुआत में दिखाया जाता था, लेकिन अब इसकी जगह नया एड लाने की योजना बनाई गई है। आप को बता दें अभी तक ये पता नहीं चला है कि आखिर सेंसर बोर्ड ने ऐसा कदम क्यों उठाया है।

‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के पहले दिखाया गया नया एड 

अक्षय कुमार के इस एड को हटाकर इसकी जगह नया एड दिखाया जायेगा। इसमें तंबाकू छोड़ने के सकारात्मक प्रभाव दिखाए जाएंगे। इस मामले पर एक और रिपोर्ट सामने आई जिसमें बताया गया है कि, राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की शुरुआत में भी यही एड दिखाया गया है। अब इस नए एड को क्यों जारी किया गया ये तो पता नहीं चला लेकिन अब ये सवाल सब के मन में उत्पन्न हो रहा है कि क्या ये एड अक्षय कुमार के पुराने एड की लोकप्रियता को मात दे पाएगा या नहीं।

अक्षय कुमार के फैंस हुए नाराज 

अक्षय कुमार के इस एड को हटाने के बाद उनके फैंस काफी निराश हैं। सिनेमाघरों में फिल्म के पहले उस एड को देखने की लोगों की आदत हो गई थी। इसके साथ ही अक्षय कुमार की लोगों को जागरूक करने का तरीका उनका एक्शन फैंस को काफी पसंद आ रहे थे। लेकिन अब आप सेंसर बोर्ड के इस फैसले के बाद अक्षय कुमार को अस्पताल के सामने धूम्रपान करने वाले चंदू को मना करते हुए नहीं देख पाएंगे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵