back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नाथ सम्प्रदाय के प्राचीन मठ बाला जी मंदिर के महंत सद्गुरु मंगलनाथ महाराज ने निधन से शोक की लहर

– पांच हजार वर्ष पुराना है धर्म नगरी चित्रकूट का बालाजी मंदिर चित्रकूट,14 अप्रैल (हि.स.)। जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित नाथ सम्प्रदाय की आध्यात्मिक ऊर्जा स्थली बाला जी के प्राचीन मंदिर (नाथ-गादी) के अधिपति, ओजस्वी वक्ता सद्गुरू परम श्रद्धेय डॉ. मंगलनाथ महाराज (श्री माधव रत्नपारखी) जी 85 वर्ष की आयु में बुधवार को औरंगाबाद में ब्रह्मलीन हो गये। बालाजी मंदिर के पुजारी एवं शिष्य कृपा शंकर तिवारी ने बताया कि, नाथ-गादी के अधिपति, ओजस्वी वक्ता सद्गुरू परम श्रद्धेय डॉ. मंगलनाथ महाराज (श्री माधव रत्नपारखी) जी के गोलोकवासी होने से नाथ शिष्यों में शोक की लहर है। बताया कि गोलोकवासी सद्गुरु मगलनाथ महाराज ने श्री नवनाथ परंपरा का प्रचार-प्रसार अत्यंत प्रगतिवादी विचारों के साथ अद्भुत ढ़ंग से किया। वे मराठी साहित्य और संत-वांड्:मय में एमए थे और लोकमान्य तिलक विश्वविद्यालय, पुणे ने उन्हें डी. लिट. की उपाधि से विभूषित किया था। वे सदैव आडंबरविहीन सादगीपूर्ण जीवन और उच्च विचारों के समर्थक रहे है। आपको बता दे कि, विंध्य पर्वत श्रंखला के मध्य स्थित आदि तीर्थ चित्रकूट भगवान श्रीराम की तपोभूमि होने के साथ-साथ नाथ सम्प्रदाय की आध्यात्मिक ऊर्जा स्थली रही है। नाथ सम्प्रदाय की गौरव गाथा का बखान कर रहे इस प्राचीन मठ (मंदिर) को पांच हजार वर्ष से पूर्व स्वंय भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले स्वामी मंच्छिद्र नाथ महाराज ने स्थापित किया था। मंदिर के संस्थापक स्वामी मंच्छिद्र नाथ महाराज ने इस मंदिर में एक गददी का निर्माण कराया था। जिसमें बैठकर उन्होंने कई वर्षों तक धर्म का प्रचार-प्रसार व साधना की थी। उनके पश्चात इस गदी में चौरंगी नाथ, गैनी नाथ, निवृत्ति नाथ, संत ज्ञानेश्वर नाथ,सत्यामल नाथ, गुस नाथ महिला संत, सत्यामल नाथ, गुस नाथ, परम हंस, ब्रम्हानन्द नाथ, काशी नाथ, विटठल नाथ, विश्व नाथ, माधव नाथ तथा वर्तमान में मंगल नाथ जी महाराज गादी का दायित्व संभाल रहे थे। सद्गुरु मंगलनाथ महाराज के बुधवार को हृदय आघात के कारण हुए आकस्मिक निधन से देश भर में नाथ संप्रदाय से जुड़े शिष्यों में शोक की लहर दौड़ गई है। बालाजी मंदिर के पुजारी कृपा शंकर तिवारी, सीमा तिवारी, श्रीराम पांडेय, बच्चीलाल, सुधाकर जैजुरकर, आनंद राव तैलंग, मधुकर राव तैलंग, श्रीमती जयश्री योग, प्रेम यादव, अशोक धुरिया आदि ने पुष्पांजलि देकर गोलोकवासी महंत को श्रद्धांजलि दी है। हिन्दुस्थान समाचार / रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵