back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनंत अंबानी और राधिका की मामेरू सेरेमनी, फंक्शन में लगा सेलेब्स का जमावड़ा

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी की पहला रस्म आज मनाई जा रही है। अंबानी परिवार आज मामेरू रस्म सेलिब्रेट कर रहा है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। आज अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में ‘मामेरू सेरेमनी’ आयोजित की गई है। इस दौरान बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा रहा है। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सजी-धजी नजर आईं। बता दें कि, जान्हवी कपूर के अलावा बॉलीवुड के कई और सिलेबस इस सेरेमनी में मौजूद रहे।

View this post on Instagram

स्टाइलिश लगा जान्हवी कपूर का लुक

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। इससे पहले शादी की कुछ रस्में निभाई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर फंक्शन के दौरान की तस्वीर और वीडियो जमकर वायरल हो रही है। एक्ट्रेस जहान्वी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के साथ एंटीलिया रेजीडेंसी में जाती हुई नजर आईं। इस दौरान जहान्वी कपूर ने दूल्हे राजा अनंत अंबानी को गले लगाया। सोशल मीडिया पर जानवी कपूर के लुक की भी खूब तारीफ हुई। एक्ट्रेस ने इस दौरान नारंगी लहंगा पहना हुआ था।

क्या है मामेरू रस्म

‘मामेरू’ का मतलब होता है मामा इसे मोसालू के नाम से भी जानते हैं। गुजराती ट्रेडीशन में मामेरू रस्म निभाई जाती है जिसमें दुल्हन के मामा मिठाई और गिफ्ट्स लेकर आते हैं। इस रस्म में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के दोनों परिवार इकट्ठा होकर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हैं। मामेरू रस्म के दौरान जो गिफ्ट मामा लाते हैं इसमें हाथीदांत, पैनेतर साड़ी, ज्वेलरी, सफेद चूड़ा, शामिल होता है।

कब से कब तक चलेगी शादी?

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी जिओ वर्ल्ड सेंटर में 12 जुलाई को मुंबई में होगी। सभी परिवार और करीबी रिश्तेदार, दोस्त, बॉलीवुड सितारे, क्रिकेट खिलाड़ी को शादी का निमंत्रण दे दिया गया है। अनंत अंबानी और राधिका की शादी का फंक्शन 12 जुलाई से 14 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान 12 जुलाई को विवाह समारोह तय किया गया है। 13 जुलाई को दूल्हा-दुल्हन के लिए आशीर्वाद का दिन रखा गया है और 14 जुलाई को शादी का रिसेप्शन सेलिब्रेट किया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जाह्नवी कपूर पर टिप्पणी को लेकर भड़के ओरी, ध्रुव राठी को बताया ‘एंटी नेशनल’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर की पर्सनल अपीयरेंस को लेकर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर ध्रुव राठी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ा...
spot_img

Latest Stories

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵