back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: फैमिली वीक में अमाल से मिलने आएंगे अरमान मलिक, बॉन फायर के बीच होगी लाइव सिंगिंग

बिग बॉस 19 के फैमिली वीक में अमाल मलिक से मिलने उनके भाई अरमान मलिक घर में प्रवेश करेंगे और बॉन फायर के खास माहौल में लाइव सिंगिंग कर घरवालों का मनोरंजन करेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इन दिनों ‘फैमिली वीक’ की हलचल तेज है। हर सीजन की तरह इस बार भी दर्शकों को घरवालों और उनके अपनों के बीच भावनाओं से भरे पल देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में अब सिंगर अमाल मलिक से मिलने उनके छोटे भाई और मशहूर सिंगर अरमान मलिक घर में कदम रखने जा रहे हैं।दिलचस्प बात यह है कि अरमान मलिक कई बार कह चुके हैं कि उन्हें बिग बॉस देखना खास पसंद नहीं है, लेकिन फिर भी भाई अमाल को सपोर्ट करने के लिए वह शो में एंट्री करने वाले हैं।

View this post on Instagram

लाइव सिंगिंग और बॉन फायर से सजेगा घर का माहौल

शो से जुड़ी जानकारी देने वाले पेजों के अनुसार, अरमान मलिक की एंट्री को बिग बॉस ने एक खास सरप्राइज के रूप में तैयार किया है। अरमान जैसे ही घर में आएंगे, बिग बॉस घरवालों के लिए बॉन फायर का इंतजाम करेंगे।बताया जा रहा है कि बिग बॉस खुद कहेंगे, मैंने माहौल तैयार कर दिया है, अब आप लोग दिल खोलकर एंजॉय करें।इसके बाद अरमान मलिक परिवारों और दर्शकों के लिए एक लाइव सिंगिंग सेशन देंगे। उनके आने से घर का माहौल पूरी तरह म्यूजिकल और खुशनुमा होने की उम्मीद है। उधर, घर में एक और सरप्राइज भी तय हैप्रणित मोरे के भाई भी शो में कदम रखेंगे और घरवालों के मनोरंजन के लिए स्टैंडअप कॉमेडी पेश करेंगे।

अरमान को देखकर भावुक हो जाएंगे अमाल

रिपोर्ट्स का कहना है कि अरमान मलिक शो में लंबे समय तक नहीं रुकेंगे और नाइट स्टे भी नहीं करेंगे। वह सिर्फ कुछ समय के लिए घर में रहकर अपने भाई से मुलाकात करेंगे।अमाल मलिक घर में कई बार अपने भाई अरमान के साथ रिश्तों, भावनाओं और जुड़ाव के बारे में बात कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जैसे ही अरमान उनके सामने आएंगे, अमाल बेहद इमोशनल हो जाएंगे।खबर है कि अरमान मलिक घर के अन्य कंटेस्टेंटतान्या मित्तल, कुनिका सदानंद और शहबाज बदेशाका भी शुक्रिया अदा करेंगे, जिन्होंने घर में अमाल का ध्यान रखा है।

अब तक किन-किन घरवालों ने फैमिली वीक में दी एंट्री

फैमिली वीक की शुरुआत होते ही कई सदस्य अपने प्रियजनों से मिल चुके हैं। अशनूर कौर के पिता, कुनिका सदानंद के बेटे, गौरव खन्ना की पत्नी अभी भी घर के अंदर मौजूद हैं, जबकि अन्य परिजन बाहर लौट चुके हैं। अब दर्शकों को बाकी सदस्यों के परिवार वालों की एंट्री का इंतजार है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵