back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक ऐसा रहा Anita Hassanandani का सफर, मॉडलिंग से की करियर की शुरूआत

आज अनीता हसनंदानी अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके करियर से जुड़े किस्से के बारे में जानेंगे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अनीता हसनंदानी का जन्म 14 अप्रैल 1981 में मुंबई में हुआ था। अनीता छोटे पर्दे की सुपरस्टार है उन्होंने यहां अपनी एक खास पहचान बनाई है। कई टीवी शोज के बाद उन्होंने लोगों का दिल भी जीत लिया है। इतना ही नहीं अनीता ने कई भाषाओं में फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने तेलुगू इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। 

मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर

अनीता हसनंदानी का असली नाम नताशा हसनंदानी है वह एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। शुरुआती समय में अनीता मॉडलिंग से हाथ आजमाया था। साल 2001 में अनीता ने तेलुगु फिल्म ‘नुव्वु नेनु’ से एक्टिंग की शुरुआत की। इसके बाद इसी साल उन्होंने शो ‘कभी सौतन कभी सहेली’ से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया।

अनीता हसनंदानी की फेमस फिल्में

अनीता हसनंदानी के अभी तक के फेमस टीवी सीरियल्स में ‘काव्यांजलि’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसम से’ शामिल है। इसके अलावा एक्ट्रेस को ‘ये है मोहब्बतें’ से पहचान मिली। फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कुछ तो है, ये दिल, कृष्णा कॉटेज, सिलसिले, ‘रागिनी एमएमएस 2, हीरो जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

अनीता हसनंदानी की पर्सनल लाइफ 

14 अक्टूबर 2013 को अनीता हसनंदानी ने बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी की थी। कपल एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था उनके रिलेशनशिप के चर्चे भी खूब चले थे। जब रोहित रेड्डी ने एक्ट्रेस को प्रपोज किया था तब वह नहीं जानते थे कि अनीता कौन हैं। अनीता ने 9 फरवरी 2021 को बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद से उन्होंने स्क्रीन से दूरी बना ली।

अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

अनीता को बेस्ट ऑनस्क्रीन कपल का इंडियन टेली अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वह एकता कपूर के फेमस टीवी सीरियल नागिन के तीन सीजन में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘मुंज्या’ ने बदल दिया शरवरी वाघ की किस्मत, अब एक साथ कई प्रोजेक्ट में कर रही है काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। फिल्म 'मुंज्या' ने शरवरी वाघ को एक अलग...
spot_img

Latest Stories

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵