back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वो बहुत गंदा इंसान, मैं नफरत के लायक भी नहीं समझती- Bigg Boss से बाहर होने के बाद बोलीं कशिश कपूर

Bigg Boss 18 से बाहर होने के बाद कशिश कपूर ने घरवालों को लेकर अपनी राय जाहिर की है। कशिश का कहना है कि रजत दलाल शो जीतना डिजर्व करते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Bigg Boss 18 के फिनाले को अब कुछ दिन ही बाकी हैं। कशिश कपूर शो से बाहर हो गई हैं। बाहर आते ही कशिश कपूर का गुस्सा घरवालों पर फूटा है। कशिश ने कहा कि उनके हिसाब से Rajat Dalal शो के विनर बनना डिजर्व करते हैं। वहीं, उन्होंने Karanveer Mehra, Eisha Singh, Avinash Mishra और Shilpa Shirodkar की तीखी आलोचना की है।

Eisha-Avinash पर क्या बोलीं Kashish Kapoor

कशिश ने कहा कि वह इस हफ्ते शो से बाहर होना डिजर्व नहीं करती थीं। उन्होंने कहा कि उनकी जगह ईशा को बाहर होना चाहिए था क्योंकि ईशा का अविनाश के अलावा कोई गेम नहीं है। कशिश ने कहा कि ईशा और अविनाश फेक हैं। वहीं, दिग्विजय राठी से दोस्ती को लेकर कशिश ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि वो दोनों दोस्त बन सकते हैं।

Shilpa Shirodkar का मुंह भी नहीं देखूंगी



कशिश ने कहा कि वह शो के बाद शिल्पा शिरोडकर का मुंह भी देखना पसंद नहीं करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने करणवीर मेहरा को लेकर कहा कि वह बहुत बुरे इंसान हैं। कशिश ने कहा कि वह करण को नफरत करने लायक भी नहीं समझती हैं। आपको बता दें कि जब कशिश और अविनाश की फ्लर्टिंग के बाद अविनाश पर वुमनाइज़र होने के आरोप लगे थे तब करणवीर ने अविनाश को डिफेंड किया था। करण ने कहा था कि फ्लर्टिंग कशिश कर रही थीं और अविनाश उनका साथ दे रहे थे, ऐसे में अविनाश पर इस तरह का आरोप लगाना गलत है। जब चाहत और कशिश की मां ने अविनाश पर अटैक किया था, तब भी करणवीर अविनाश को डिफेंड कर रहे थे। 

अब बिग बॉस के घर में विवियन डिसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, चुम दरांग, श्रुतिका, शिल्पा शिरोडकर, रजत दलाल और चाहत पांडे बचे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वीक के अंत तक बिग बॉस को अपने टॉप फाइव मिल जाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिग बॉस 19 विनर की दौड़ में बड़ा उलटफेर? सोशल मीडिया ट्रेंड्स में गौरव खन्ना नहीं, यह कंटेस्टेंट है आगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले वीक चल रहा है और विनर प्रिडिक्शंस तथा पोल्स का सिलसिला चरम पर है। अब तक...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...