नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीति जिंटा ने अब तक बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उनकी हर फिल्म में उनका एक अलग अंदाज देखने को मिलता था दो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आता था। लेकिन क्या आपको पता है फिल्मों में आने का फैसला एक्ट्रेस ने एक सिक्के से कर लिया था। तो चलिए आज प्रीति जिंटा के जन्मदिन के मौके पर उनके कुछ अनसुने किस्से के बारे में आपको बताते हैं।
प्रीति जिंटा सिक्का उछालकर लिया बॉलीवुड में एंट्री
प्रीति जिंटा का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है। सिनेमाघर में प्रीति जिंटा की फिल्में लगते ही दर्शक उनकी फिल्म देखते थे और उन्हें खूब ज्यादा पसंद करते थे। वहीं उनकी फिल्म वीर-जारा काफी ज्यादा हिट हुई थी और वह पिछले साल 2024 में री रिलीज भी हुई। हालांकि एक्ट्रेस के बारे में यह बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने बचपन में ही फिल्मों में आने का फैसला किया था और एक सिक्के ने उनकी किस्मत पलट दी थी।’रेन्जेव्यू विद सिमी ग्रेवाल’ शो में प्रीति ने खुलासा किया था कि एक सिक्का उछालकर उन्होंने तय किया था कि अगर हेड्स आया वो तो फिल्मों में काम करेंगी और टेल आया तो नहीं करेंगी।एक्ट्रेस ने जब सिक्का उछाला तो हेड्स आया और प्रीति जिंटा ने इंडस्ट्री में एंट्री ले ली।
प्रीति जिंटा का करीयर
प्रीति जिंटा के फिल्मी करियर की बात करें तो एक्ट्रेस’ ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘दिल से’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद प्रीति ने ‘वीर-जारा’, ‘शोल्जर’, ‘जान-ए-मन’, ‘संघर्ष’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘क्या कहना’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने 2016 को यूएस के बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की. शादी के बाद प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। अब वे अपने पति और दो जुड़वा बच्चों, जय और जिया के साथ एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी गुजार रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालकिन भी हैं।





