back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीधी-सादी गोपी बहू से लेकर बोल्ड स्टार तक, जन्मदिन पर जानें देवोलीना भट्टाचार्जी का दिलचस्प सफर

छोटे पर्दे पर ‘गोपी बहू’ के नाम से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानेगें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । छोटे पर्दे पर अपनी सादगी और मासूमियत से हर दिल को जीतने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘गोपी बहू’ का किरदार निभाकर उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टिंग से पहले वे एक फैशन डिजाइनर और ट्रेंड डांसर भी थीं। इस खास मौके पर आइए जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकही बातें।

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस का बेहद दिलचस्प सफर 

बता दे, ‘गोपी बहू’ के नाम से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। संस्कारी बहू के किरदार में उन्हें जितना प्यार मिला, उतनी ही चर्चाएं उनके बेबाक बयानों को लेकर भी होती रही हैं। एक साधारण असमिया लड़की से लेकर टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस बनने तक का उनका ये सफर बेहद दिलचस्प रहा है। 

असम से दिल्ली और फिर मायानगरी तक का सफर

देवोलीना का जन्म असम के एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। जहां स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने दिल्ली स्थित NIFT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी) से फैशन डिजाइनिंग में डिग्री हासिल की। फिर ज्वेलरी डिजाइनिंग के क्षेत्र में काम भी किया। और यहीं से उनका कला और अभिव्यक्ति से जुड़ाव रहा। 

भरतनाट्यम डांसर भी हैं देवोलीना

बहुत कम लोग जानते हैं कि, देवोलीना बचपन से ही एक शास्त्रीय नृत्यांगना रही हैं। भरतनाट्यम में उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि उन्होंने कई मंचों पर परफॉर्म किया। लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था।

टीवी करियर की शुरुआत और गोपी बहू से पहचान

2010 में देवोलीना ने डांस इंडिया डांस के जरिए टेलीविजन पर पहली बार दस्तक दी। इसके बाद 2011 में फिक्शन शो ‘संवारे सबके सपने प्रीतो’ से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की। लेकिन 2012 में उन्हें जबरदस्त सफलता तब मिली जब उन्होंने ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाया। जिया मानेक के शो छोड़ने के बाद देवोलीना को यह मौका मिला, जिसे उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से निभाया। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में एक पहचान दिला दी।

बिग बॉस और सोशल मीडिया पर बनी रहती हैं चर्चा में

देवोलीना ‘बिग बॉस 13’ और ‘बिग बॉस 15’ का हिस्सा भी रही हैं। शो के बाद वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गईं और अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कभी शो पर सवाल उठाती हैं, तो कभी सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलती नजर आती हैं।

कमाई और नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देवोलीना की कुल संपत्ति लगभग 7 करोड़ बताई जाती है।

साथ निभाना साथिया के दौरान वे एक एपिसोड के लिए 2 लाख तक चार्ज करती थीं।

बिग बॉस 13 में उनकी प्रति सप्ताह की फीस लगभग 12 लाख थी।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर टीवी इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। आज वे यूट्यूब ब्लॉग भी बनाती है जिसमें वे अपने पति और बेटे जॉय के साथ दर्शकों से जुड़ी हुई हैं, और अपने बयानों से सुर्खियों में रहती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Krystle Dsouza Birthday: टीवी से घर-घर फेमस, आइटम सॉन्ग ने बनाया सुपरस्टार क्रिस्टल डिसूजा का धमाकेदार सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की और बाद में...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵