back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वेब सीरीज Aashram 4 में एक बार फिर दिखेंगे बॉबी देओल, बाबा निराला की भूमिका से मिली नई पहचान

बॉबी देओल 'आश्रम' वेब सीरीज के चौथे सीजन में एक बार फिर शानदार वापसी करने वाले हैं। जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। इस सीरीज में बाबा निराला के कारनामों के राज खुलते देख सकेंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉबी देओल की हिट वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वेब शो ने अब तक अपने तीन सीजन में दर्शकों को दीवाना बनाया है। और बॉबी देओल ने भी शानदार वापसी की है। सीरीज में एक्टर ने बाबा निराला का किरदार इतनी बखूबी से निभाया कि ये उनकी नई पहचान बन गई। 

‘आश्रम’ के चौथे सीजन को लेकर दर्शकों को पूरी उम्मीद थी कि यह उन्हें साल 2023 में देखने को मिलेगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस इस साल अपना पसंदीदा शो देख पाएंगे। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ‘आश्रम 4’ इस साल के अंत यानी दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इसका मतलब यह है कि बॉबी देओल के फैन्स जल्द ही बाबा निराला के कारनामों के राज खुलते देख सकेंगे। 

आपको बतादें कि निर्देशक प्रकाश झा की लोकप्रिय सीरीज ‘आश्रम सीजन 1’ कोरोना काल के दौरान 28 अगस्त 2020 को रिलीज हुई थी। इस पहली सीरीज में कुल 9 एपिसोड थे। इसके तुरंत बाद उसी साल ‘आश्रम सीजन 2’ रिलीज हुआ। इसे 11 नवंबर 2020 को रिलीज़ किया गया था। दूसरे सीज़न में भी कुल 9 एपिसोड थे और इस सीज़न ने भी लोगों को खूब चौंकाया। वहीं ‘आश्रम सीरीज 3’ लंबे अंतराल के बाद 3 जून 2022 को रिलीज हुई थी। हालांकि, ‘आश्रम सीजन 4’ का टीजर दो साल पहले जून 2022 में रिलीज हुआ था और लोगों के बीच हलचल मच गई थी। एमएक्स प्लेयर ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा गया था, ‘बाबा सर्वशक्तिमान हैं, वह आपके मन की बात जानते हैं, इसलिए #Aashram3 एपिसोड के साथ, हम विशेष रूप से @mxplayer पर #Aashram4 की एक झलक भी लेकर आए हैं।’ इसके साथ ही #Aashram4 #TeaserOutNow का हैशटैग भी जारी किया गया था। 

‘आश्रम’ में दुल्हन बनकर लौटेंगी रेसलर पम्मी

यहां आपको यह भी बता दें कि पहले और दूसरे सीजन की पहलवान पम्मी ‘आश्रम’ में वापसी कर रही हैं। इस बार पम्मी दुल्हन बनी नजर आएंगी। आगामी सीरीज को लेकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि बाबा निराला कानूनी मुसीबत में फंस जाएंगे और इस सीजन में उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

बॉबी देओल के प्रोजेक्ट 

2023 में बॉबी देओल ने फिल्म ‘एनिमल’ में यादगार परफॉर्मेंस दी। बॉबी देओल की आखिरी रिलीज फिल्म ‘कंगुवा’ थी, जिसमें उन्होंने एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाया था। अब 2025 में बॉबी देओल की आने वाली फिल्में ‘हाउसफुल 5’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘थलापति 69’ हैं। इसके अलावा उम्मीद जताई जा रही है कि बॉबी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम 5’ भी 2025 में रिलीज हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, दस्तक देगी फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सिनेमाघर के साथ साथ OTT पर एक से बढ़कर एक फ़िल्में और सीरीज दस्तक देती है, जिसे आप घर पर...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵