नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कश्मीर में आतंकवादी और सेना कि मुठभेड़ तो आपने कई बार सुना है। लेकिन बीते दिन 22 अप्रैल मंगलवार 2025 को आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाया और उन पर लगातार फायरिंग करने लगे। इसके बाद इस वारदात की कई वीडियो फोटोस वायरल हुए। रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में 28 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल भी हुए। इस घटना ने सबको हैरान और परेशान कर दिया तो वहीं अब बॉलीवुड के कई सिलेबस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है सभी लोग सोशल मीडिया पर काफी कुछ बोल रहे हैं और बदले की मांग कर रहे हैं। तो वहीं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी अपना गुस्सा दिखाते हुए इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।
संजय दत्त
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त सोशल मीडिया पर लिखा, ”उन्होंने हमारे लोगों को बेरहमी से मारा। इसे माफ नहीं किया जा सकता, इन आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि हम चुप नहीं बैठेंगे। हमें जवाबी कार्रवाई करनी होगी, मैं हमारे प्रधानमंत्री जी, गृह मंत्री जी और रक्षा मंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि उन्हें वह सजा दी जाए जिसके वे हकदार हैं”।
देवलीना भट्टाचार्य
टीवी शो की गोपी बहू यानी देवलीना भट्टाचार्य ने भी इस पर अपना गुस्सा जताया है एक्ट्रेस ने लिखा,’कश्मीर फाइल को प्रोपगैंडा मूवी बोलने वाले कहां हैं? या ये भी AI वीडियो है’।
सोनू सूद
फिल्म फतेह एक्टर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। सभ्य दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और यह कायरतापूर्ण कृत्य अस्वीकार्य है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ और जो घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’
भाग्यश्री
एक्ट्रेस भाग्यश्री ने भी अपना गुस्सा दिखाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “निर्दोष लोगों की जान चली गई! कश्मीर में बदमाशों ने जो किया है, उसे देखकर मैं हैरान हूं. हम भारतीय प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं कि वे इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा करें.”
bc757eb9102289247ae1ae9703b8412f-Kareena Kapoor Khan.jpegकरीना कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ” पीड़ितों और उनके परिवार के लिए दिल टूटने से कहीं ज्यादा, जिनकी जानें गईं उनके लिए प्रार्थना कर रही हू। ”
05bc4d7200ead2b22831c018b8e0b05b-AnushkaSharma.jpegअनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके लिखा, ‘कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए निर्दयी आतंकी हमले के बारे में सुनकर दिल टूट गया। उनके परिवारों के प्रति हार्दिक प्रार्थनाएँ और संवेदनाएँ। यह एक जघन्य हमला है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।’




