नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ऐश्वर्या राय बच्चन का कान फिल्म फेस्टिवल में हर साल एक अलग अंदाज फैंस को देखने को मिलता है। वहीं इस बार एक्ट्रेस का लुक काफी देसी और रॉयल नजर आया। एक्ट्रेस का अंदाज देख फैंस एक बार फिर उनके कायल हो गए। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे और हर तरफ उनकी ही चर्चा शुरू हो गई।
ऐश्वर्या राय बच्चन कान लुक
ऐश्वर्या राय बच्चन का उनके फैंस कई दिनों से इंतजार कर रहे थे 13 में कान शुरू हैं लेकिन वो दिन कब आएगा जब ऐश्वर्या राय बच्चन आएंगी और अपने एक नए लुक से फैंस का दिल जीत लेंगी। आप एक्ट्रेस का वह लुक सामने आ गया है। इस साल ऐश्वर्या राय बच्चन ने भारतीय संस्कृति और फैशन का बेहतरीन मिश्रण प्रस्तुत किया।
इस बार उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई एक शानदार क्रीम और गोल्ड रंग की साड़ी पहनी, जो बनारसी कढ़ाई और सिल्वर जरी से सजी हुई थी।उनके लुक की सबसे खास बात उनके बालों में सजा गहरा लाल सिंदूर था। इसके साथ ही उन्होंने गले में एक महारानी हार पहना हुआ था जिसमें वह काफी ज्यादा सुंदर और और रॉयल लग रहीं थी।
कई सालों से काम आ रही हैं एक्ट्रेस
आपको बता दें कि कई सालों से एक्ट्रेस लगातार कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं। तो वहीं इस बार का उनका लुक काफी ज्यादा छाया हुआ है। हर तरफ उनके वीडियो और फोटोस वायरल हो रहे हैं जिसे देखकर उनके अब उनकी तारीफ कर रहे हैं। कान में उन्होंने जिस तरह अपने लुक को कैरी किया इस बात से भी पर्दा हट गया है कि उनके और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ खटास चल रही है। दरअसल कुछ महीनो से लगातार ऐसी चर्चा थी कि दोनों में दरारें आ रही हैं लेकिन एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर देखकर इस अफवाहों का भी अंत हो गया है।





