back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आश्रम सीजन 3 में अपने किरदार को लेकर उत्साहित हैं चंदन रॉय सान्याल

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। एक्टर चंदन रॉय सान्याल क्राइम ड्रामा सीरीज आश्रम के तीसरे सीजन की तैयारी कर रहे हैं। वह अब अपने किरदार भोपा स्वामी को लेकर काफी रोमांचित हैं। तीसरी सीरीज में कहानी महापापी बाबा निराला के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी, जो अपने आश्रम के आड़ में अपने काले धंधे को अंजाम देता है। वहीं भोपा स्वामी बाबा निराला के आश्रम का संचालन करता है। ट्रेलर रिलीज के मौके पर चंदन ने कहा, मुझे खुशी है कि इंतजार खत्म हो गया है। आश्रम सीजन 3 का ट्रेलर आउट हो गया है। मैं यह जानने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शक भोपा स्वामी के किरदार पर क्या प्रतिक्रिया देंगे। उन्होंने आगे कहा, इस सीजन की शूटिंग के दौरान हमने बेहद यादगार पल जिए हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि दर्शक हमारी तरह ही बेहद उत्साहित हैं। दर्शकों का यह उत्साह देखकर काफी अच्छा लगता है। चंदन रॉय सान्याल को अभी अमेजन प्राइम के शहर लखोट की स्ट्रीमिंग का इंतजार है। –आईएएनएस पीके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵