back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Election 2025: चुनावी रण में तैयार जन सुराज, PK से लेकर छैला बिहारी तक 20 स्टार प्रचारकों की लिस्‍ट जारी

बिहार चुनाव के लिए जन सुरज पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की सूची में जेडीयू के वरिष्ठ नेता रहे आरसीपी सिंह का भी नाम शामिल है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जन सुराज पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर शुक्रवार, 17 अक्टूबर को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस सूची में प्रमुख नेताओं और प्रभावशाली चेहरों को शामिल किया गया है, जो चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाएंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जन सुराज पार्टी ने शुक्रवार, 17 अक्टूबर को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। सूची में पहले नंबर पर पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर और तीसरे नंबर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती का नाम शामिल है।

जन सुराज के 20 स्‍टार प्रचारक की लिस्‍ट


बिहार चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने शुक्रवार, 17 अक्टूबर को अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। सूची में पहले नंबर पर पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का नाम है, जबकि तीसरे स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती शामिल हैं। अन्य प्रमुख नामों में उदय सिंह, रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह), सिता राम यादव, देवेंद्र प्रसाद यादव, पवन वर्मा, अफाक अहमद, रामबलि चंद्रवंशी, विनिता विजय, सुधीर कुमार शर्मा, सुभाष सिंह कुशवाहा, सुभद्रा सहनी, नरेंद्र मंडल, शाहनवाज बद्र, सरवर अली, दानिश खान, मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी, प्रीतम सिंह और सुनील कुमार सिंह उर्फ छैला बिहारी शामिल हैं।

https://twitter.com/jansuraajonline/status/1979115296012071223

राज्‍य की सभी सीटों पर उतारे प्रत्‍याशी


बता दें कि, जन सुराज पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने अब तक कई सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए दो लिस्ट जारी की हैं। जेडीयू के पूर्व नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) की बेटी को अस्थावां से टिकट मिला है, जो स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल हैं।

प्रशांत किशोर खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव


दूसरी ओर, इस बार प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहले खबरें थीं कि वे करगहर या राघोपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन दोनों सीटों पर पार्टी ने अन्य प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रशांत किशोर ने साफ कहा है कि यह पार्टी का निर्णय है कि वे चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा है कि, वे अभी जो काम कर रहे हैं, उसी पर ध्यान देंगे, क्योंकि चुनाव लड़ने पर वे दो-चार दिन खुद व्यस्त हो जाएंगे। इसलिए पार्टी ने यह फैसला किया है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके इस बयान के बाद एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने उन पर निशाना साधा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...