back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिंगर दिलजीत के कॉन्‍सर्ट में पहुंची दीपिका पादुकोण, पंजाबी सिंगर को कन्‍नड़ में सिखा दी ये चीज

प्‍यारी सी बेटी दुआ की मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण को लंबे समय के बाद किसी पब्लिक अपीयरेंस में देखा गया।

नई दिल्‍ली/रफ्तारडेस्क। प्‍यारी सी बेटी दुआ की मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण को लंबे समय के बाद किसी पब्लिक अपीयरेंस में देखा गया। एक्‍ट्रेस ने अपनी मॉम ड्यूटी से ब्रेक लेकर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को ज्‍वाइन किया। उन्होंने स्टेज पर जहां खूब मस्‍ती-धमाल मचाया तो वहीं पंजाबी सिंगर को कन्नड़ भाषा में आई लव यू बोलना भी सिखा दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

‘नानू निनिगे प्रीतिस्टिनी’ कहना सिखाया

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल सितंबर में बेटी दुआ के पैरेंट्स बने हैं। दीपिका इन दिनों अपनी बेटी की परवरिश में व्यस्त हैं, इसलिए उन्‍होंने लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखी है। बेटी के जन्म के दो महीने बाद वे मॉम ड्यूटी से ब्रेक लेकर हाल ही में दिलजीत दोसांझ के बैंगलोर कॉन्सर्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने जमकर डांस और मस्ती की। इस कॉन्सर्ट के वायरल वीडियो में दिलजीत अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे हैं। इस बीच वे दीपिका के स्वागत की बात करते हैं। मंच पर आने के बाद दीपिका दिलजीत को कन्नड़ में कुछ पंक्तियां सिखाती नजर आ रही हैं। दोसांझ के अनुरोध पर, उन्होंने उन्हें ‘नानू निनिगे प्रीतिस्टिनी’ कहना सिखाया। इस लाइन का अर्थ है- ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं’।

दिलजीत ने की दीपिका से कहा- आप बहुत प्‍यारी हैं

 

दिलजीत ने कहा कि अपने प्रशंसकों के सामने दीपिका की खूब तारीफ की। वे बोले कि हमने इन्‍हें सिर्फ बड़े पर्दे पर देखा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं आपको इतने करीब से देख पाऊंगा। आप बहुत प्यारी हैं । इस शो में दीपिका ने नीली डेनिम पैंट और स्नीकर्स के साथ एक सफेद स्वेटशर्ट पहनी नजर आईं। कॉन्सर्ट के एक अन्य वीडियो में उन्हें पंजाबी गायक दिलजीत ने लवर गाना गाया और दीपिका इस पर परफॉर्म करती दिखीं। इसके अलावा कॉन्सर्ट के एक अन्य वीडियो में करीना कपूर खान अभिनीत ‘क्रू’ के गाने चोली के पीछे दिलजीत के वर्जन पर भी दीपिका थिरकती नजर आईं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Border 2: 10 दिनों में भी बरकरार है सनी देओल की फिल्म का जादू, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर Border 2 ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹22.5 करोड़...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...