back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Devoleena Bhattacharjee First Child: टीवी की गोपी बहू के घर आया नन्हा मेहमान, इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

Devoleena Bhattacharjee: देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। इससे जुड़ा एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया।

नई रफ्तार रफ्तार डेस्क। देवोलीना भट्टाचार्जी और पति शहनवाज शेख अपने पहले बेटे का स्वागत कर रहे है। थोड़ी देर पहले ही एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी कि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को अब खूब सारी बधाई मिल रही है। 

Devoleena Bhattacharjee ने दिया बेबी बॉय को जन्म

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर ही एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो ब्लू की थीम में है और उसमें एक बच्चा,पालना और कुछ झूले रखे दिख रहे हैं। वहीं अगल – बगल चारों तरफ फूलों के डिजाइन बने हुए हैं जो इस पोस्ट को और खूबसूरत दिखा रहे है। इसके साथ लिखा है- हम अपने बेबी बॉय के आगमन की घोषणा करते हुए काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- “हेलो वर्ल्ड। हमारा एंजेल बॉय आ चुका है। 18•12•2024”

इंडस्‍ट्री के दोस्‍तों से मिल रहीं शुभकामनाएं 

टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों और दोस्‍तों ने देवोलीना और शाहनवाज को पैरेंट बनने की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। वहीं फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। एक्ट्रेस के मां बनने पर कपल को कमेंट बॉक्‍स में लगातार बधाईयां मिल रही हैं।

एक्‍ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की थी गुड न्यूज

इसके साथ ही आप को बता दें कि एक्‍ट्रेस देवोलीना की प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस लंबे समय से अटकलें लगा रहे थे, इन अटकलों पर एक्‍ट्रेस ने इसी साल 15 अगस्त को मुहर लगाई थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रेग्‍नेंसी की गुड न्‍यूज शेयर की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने घर पर पूजा रखी थी, जिसकी तस्वीरें भी शेयर हुई थीं। वहीं एक्ट्रेस अक्सर ही अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थी। 

साल 2022 में शाहनवाज शेख से की शादी 

देवोलीना भट्टाचार्जी ने शाहनवाज शेख से साल 2022 में शादी रचाई थी। शादी के करीब डेढ साल बाद एक्ट्रेस ने फैंस और शुभचिंतकों के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। शाहनवाज और देवोलीना अब प्‍यारे से बेटे के माता-पिता बन गए हैं। सोशल मीडिया पर अपने जीवन के इस नए अध्याय को लेकर दोनों बेहद उत्साहित हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘मुंज्या’ ने बदल दिया शरवरी वाघ की किस्मत, अब एक साथ कई प्रोजेक्ट में कर रही है काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। फिल्म 'मुंज्या' ने शरवरी वाघ को एक अलग...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵