back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने भारत लौटकर ली राहत की सांस, इटली में चोरी हो गया था पासपोर्ट

इटली में दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया का पासपोर्ट चोरी हो गया था। भारतीय एम्बेसी की मदद से दोनों का नया पासपोर्ट बन पाया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के साथ इटली में लूटपाट की घटना हुई थी। इस दौरान उनका पासपोर्ट चोरी हो गया था। फिलहाल, दोनों इस मुश्किल भरे ट्रिप से भारत लौट आए हैं। दिव्यंका त्रिपाठी और पति विवेक भारत लौटने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

सामान हो गया चोरी

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया यूरोप ट्रिप पर गए थे। इस दौरान दोनों के साथ बड़ी घटना हुई। दिव्यंका और विवेक लूटपाट का शिकार हो गए थे उन्होंने मदद के लिए गुहार भी लगाई। इस दौरान दिव्यंका और विवेक के कुछ कपड़े, नगदी और पासपोर्ट चोरी हो गया। इतना ही नहीं कपल का क्रेडिट कार्ड और सामान भी चोरी हो गया, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए थी।

एनिवर्सरी मनाने गए थे इटली

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए इटली गए थे। दिव्यंका ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस घटना की पूरी जानकारी दी है। दिव्यंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह भी लिखा कि उनका सारा सामान चोरी हो गया है और वह दूतावास से मदद की उम्मीद कर रही हैं।

भारत लौट कर हुए खुश

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया को एयरपोर्ट पर देखा गया दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। दोनों ने खुशी-खुशी पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए। जब इटली में हुई इस घटना के बारे में पैपराजी ने पूछा तो दिव्यंका ने कहा, ‘बहुत लंबी कहानी है।’ इसके बाद दिव्यंका और विवेक ने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल पर लिखा अनुष्का का नाम! मुंबई एयरपोर्ट पर विराट कोहली का रोमांटिक अंदाज़ वायरल, फैंस बोले- ‘किंग ऑफ लव’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विराट कोहली एक बार फिर अपने स्टाइल और प्यार भरे अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर...
spot_img

Latest Stories

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...