back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म Bade Miyan Chote Miyan के ट्रेलर में दिखा ग्राफिक्स और एक्शन का डबल डोज

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, आज फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघर में दस्तक देगी। फिल्म के ट्रेलर में दमदार एक्शन, देश भक्ति और ग्राफिक्स का एक नया अंदाज देखने को मिल रहा है।

ऐसा दिखा ट्रेलर

फिल्म के पूरे 3 मिनट के ट्रेलर में सिर्फ एक्शन ही एक्शन नजर आता है। क्योंकि इस फिल्म में आपको कई और एक्शन फिल्मों के ड्रामा और एक्शन मिलते जुलते नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एक वेपन पर निश्चित है जिसे सबसे छुपा कर रखा जाता है। इसके साथ ही देशभक्ति का भी एक अलग रूप देखने को मिलेगा। साथ ही ग्राफिक्स का भी ऐसा प्रयोग किया गया है जो इस फिल्म को और भी ज्यादा खास बनाता है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म में आप को मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा और अलाया एफ भी एक खुफिया मिशन के लिए टाइगर और अक्षय का साथ देती हुई दिखेंगी।

विलेन के किरदार में नजर आए पृथ्वीराज रिलीज

साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन, ने कई हिट फिल्मों में अपना प्रदर्शन दिखाया है। वह देश के सबसे दमदार एक्टर्स में गिने जाते हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में उनके किरदार का नाम कबीर है, जो एक टेक्नोलॉजी जीनियस है। मगर फिल्में उनके इरादे बहुत ही खतरनाक दिखते हैं और उन्हें केवल विलन ही नहीं बल्कि सुपर विलन भी कहा जा सकता हैं क्योंकि उनके पास कुछ पावर्स भी नजर आ रही है।

फिल्म ‘मैदान’ से टकराएंगी ‘बड़े मियां छोटे मियां’

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां’ बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ से टकराएगी। अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ भी 10 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अब फिल्म रिलीज के बाद आप पता चलेगा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाई किया है और दर्शकों से इन दोनों फिल्मों को कैसा रिस्पॉन्स मिला मिलेगा। फिलहाल, फैंस दोनों फिल्मों को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Horror Movies 2026: सिनेमाघरों में लौटेगा हॉरर फिल्मों का दौर, अक्षय कुमार की फिल्म भी शामिल, जानें रिलीज डेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड में हॉरर जॉनर फिर से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। पिछले कुछ सालों में हॉरर कॉमेडी...
spot_img

Latest Stories

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...