back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गौहर खान फिर बनेंगी मां, पति Zaid के साथ अनोखे अंदाज में वीडियो शेयर कर किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

गौहर खान जल्द ही दोबारा मां बनने वाली हैं। क्यूट अंदाज में पति संग शेयर की वीडियो। वायरल हुए वीडियों को देख फैंस दे रहे बधाइयां।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस गौहर खान इस समय अपने एक वीडियो के चलते काफी चर्चा में बनी हुई हैं जिसमें उन्होनें पति जैद के साथ दोबारा मां बनने की खुशखबरी शेयर की है। जानें क्या है वायरल वीडियो में जो सभी अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। 

View this post on Instagram

उनके सभी चाहने वाले अचंभित हो गए

एक बार फिर दो साल बाद मां बनने जा रही गौहर खान ने आज यानी 10 अप्रैल को पति जैद दरबार संग बेहद खूबसूरत अंदाज में प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। इसमें हरी भरे माहौल के बीच पति संग एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति जैद संग एक अंग्रेजी गाने पर डांस मूव्स करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एलान किया है। जिससे उनके सभी चाहनेवाले अचंभित हो गए। 

‘GAZA बेबी 2 आने वाला है’

गौहर ने पति जैद दरबार संग सॉन्ग पर नाचते-नाचते लास्ट में बेबी-बंप फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि, बिस्मिल्लाह, आपके प्यार और दुआओं की जरुरत है। डांस के साथ प्यार बरसाते चलो, GAZA बेबी 2 आने वाला है। एक्ट्रेस के इस गुडन्यूज पोस्ट पर कपल को बधाईयों का तांता लग गया। जिसमें स्टार्स से लेकर फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। इस पर कोरियोग्राफर और देवर आवेज दरबार ने भी उनके इस पोस्ट पर रेड हार्ट दिया है। साथ ही कॉमेडियन भारती सिंह समेत कई सेलिब्रिटीज ने कपल को बधाई दी है। 

कब हुई थी शादी?

बता दें कि, साल 2020 में एक्ट्रेस ने जैद दरबार संग शादी रचाई थी, दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज भी उस समय काफी वायरल हुई थी। इसके बाद साल 2023 में दोनों का बेटा हुआ। जिसका नाम जेहान है। वहीं अब कपल ने दोबारा ये गुड न्यूज शेयर की है। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2024 में लवली लोला और फौजी 2 में काम किया था इससे पहले एक्ट्रेस फिल्म 14 फेरे में काम कर चुकी हैं। फिलहाल गौहर ने अभी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई एलान नहीं किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salim Khan Health Update: सलीम खान आईसीयू में भर्ती! हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵