नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। मल्टी स्टार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। अच्छी कमाई के साथ-साथ शानदार परफॉर्मेंस दे रही है। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए अब ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त भी रिलीज के लिए सुर्खियों में है। फिल्म ‘गोलमाल’ बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। यह फिल्म Rohit Shetty के करियर का मील का पत्थर साबित हुई है। अब एक बार फिर गोलमाल 5 की रिलीज की तैयारी हो रही है।
सुपरहिट रहे हैं पिछले 4 पार्ट
फिल्म ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की चार सुपरहिट फिल्में पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। अच्छी कमाई के साथ फिल्म ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। वहीं, उन फैंस के लिए बेहद बड़ी खबर है जो गोलमाल 5 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिंकविला के इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 की रिलीज का जिक्र किया है।
रोहित शेट्टी ने दी जानकारी
रोहित शेट्टी ने यह बताया है कि उनकी अगली कोप यूनिवर्स की फिल्म से पहले थिएटर में हंसी और ठहाके नजर आएंगे। रोहित शेट्टी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि किसी भी कॉप फिल्म से पहले ‘गोलमाल’ अगली फिल्म होगी।’ यह जानकारी सामने आने से लोगों के बीच इंतेजार बढ़ गया है। बता दें कि, गोलमाल की पहली फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी और इस गोलमाल 4 को साल 2017 में रिलीज किया गया था।
रोहित शेट्टी की लेटेस्ट फिल्म
इस समय थिएटर में रोहित शेट्टी की लेटेस्ट फिल्म सिंघम अगेन खूब कमाई कर रही है। फिल्म थिएटर में 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आए। सभी कलाकारों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।





