back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Google ने Doodle के जरिए केके को किया याद, सुनिए उनके पांच सदाबहार गाने…

गूगल ने दिवंगत सिंगर केके का डूडल बनाया है। आज के दिन उन्होंने संगीत की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत की थी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अपनी मधुर आवाज में लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले दिवंगत सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ की याद में गूगल ने डूडल बनाया है। सिंगर को लोग केके के नाम से जानते है, आज Google Doodle ने केके को सम्मानित किया है। आज सिंगर की ना डेथ एनिवर्सरी है और ना ही बर्थ एनिवर्सरी, केके ने आज के दिन ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सिंगर के गाने लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं।

कौन थे केके

केके का पूरा नाम Krishnakumar Kunnath है। सिंगर का जन्म 23 अक्टूबर 1968 में दिल्ली में हुआ था। केके ने अपने करियर की शुरुआत माचिस के गाने ‘छोड़ आए हम’ में जिंगल्स संगीत से की थी। सिंगर को बड़ा ब्रेक उसी साल 1996 में मिला उन्होंने फिल्म बाजीगर में ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह गाना सुपरहिट रहा जिसके बाद उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान मिली।

इस फिल्म में दे चुके हैं योगदान

केके ने साल 1999 में फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के गाने में ‘तड़प तड़प’ से हिंदी सिनेमा के बैकग्राउंड सिंगर के रूप में यह गाना गया था। इसी साल उनका पहला एल्बम ‘पल’ रिलीज हुआ था। एल्बम का हर एक गाना सुपरहिट रहा था जिसके बाद सिंगर लाइमलाइट में आए थे।

ये है सिंगर के सदाबहार गाने 

केके के सदाबहार गाने आज भी लोग सुनते हैं। फिल्म काइट्स में केके का गाना ‘प्यार के पल’ लोगों को बेहद पसंद आया था। इसके अलावा फिल्म बचना ए हसीनों का गाना ‘खुदा जाने’, ‘दिल इबादत’, ‘तड़प तड़प के’, ‘जरा सी दिल में दे जगह तू’, ‘तू जो मिला’ यह सभी गाने आज भी फेमस है।

कई भाषाओं में गा चुके हैं गाना 

केके ने केवल हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, गुजराती और अन्य भाषाओं में भी गाने गए हैं। केके को अपने करियर के दौरान कई पुरस्कार भी मिले हैं। अपने संगीत के लिए उन्हें कई Film Fare Award से सम्मानित किया जा चुका है। इस तरह से भारतीय संगीत में सिंगर के गानों को लोगों ने खूब पसंद किया।

कैसे हुआ था केके का निधन 

31 मार्च साल 2022 में केके ने नाजरुल मंच कोलकाता के एक इवेंट में अपना आखिरी परफॉर्मेंस दिया था। परफॉर्मेंस के दौरान अचानक से केके की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

केके के गूगल डूडल का क्या है मकसद

गूगल डूडल एक कलाकृति है। केके का गूगल डूडल उनके संगीत की यात्रा को दर्शाता है। सिंगर की बॉलीवुड यात्रा ही नहीं बल्कि लोगों के लिए उनके प्यार को भी दिखाता है। केके का गूगल डूडल पर यह डिजाइन उनकी कलात्मक भावना और संगीत की खुशी की एक श्रद्धांजलि है।

क्यों बनाया जाता है गूगल डूडल

गूगल डूडल उन महान व्यक्तियों के सम्मान में बनाया जाता है जो समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। सिंगर केके को ट्रिब्यूट देने के साथ डूडल लोगों में संगीत की शक्ति को उजागर करता है। डूडल की यह श्रद्धांजलि इस बात की याद दिलाती है की केके के गाने नई पीढ़ियों को कैसे प्रेरित करती है। आज भी लोग बदलते संगीत के दौर में केके के गानों के दीवाने हैं। आज के नए कलाकार भी केके के गानों से प्रभावित होते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...