back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अचानक क्यों ट्रेंड होने लगी 2021 की तापसी पन्नू की ये फिल्म, ‘पति-पत्नी और वो’ की कहानी में कल बड़ा ट्विस्ट

तापसी और विक्रांत मैसी की फिल्म 'हसीन दिलरूबा' का सीक्वल कल रिलीज हो रहा है। फिल्म में पहले से ज्यादा ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बोलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म ‘हसीन दिलरूबा’ का सीक्वल कल रिलीज होने वाला है। यह एक क्राइम मिस्ट्री फिल्म रही है जिसे लोगों ने भी खूब पसंद किया। अब इस फिल्म के सीक्वल में एक बार फिर हीरो और हीरोइन के बीच में कोई तीसरा आ जाता है। इस तरह से फिल्म में खूनी खेल शुरू हो जाता है।

पहला पार्ट रहा था धांसू

विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू की यह फिल्म क्राइम मिस्ट्री मूवी है। एक बार फिर 3 साल बाद नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म ट्रेंड कर रही है। बता दें कि, इस फिल्म ने टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में अपना सातवां स्थान बनाया है। फिल्म के पहले पार्ट में आपने देखा होगा कि हसीन दिलरूबा को किसी दूसरे मर्द से प्यार हो जाता है, लेकिन वह उसे छोड़कर चला जाता है जिसके बाद वह अपने पति से प्यार करने लगती है।

पहले से ज्यादा मजेदार है दूसरा पार्ट

फिल्म ‘हसीन दिलरूबा’ जिसने पहले तो अपने पति को धोखा दिया उसके बाद उसे बचाने के लिए एक कहानी रची। पहले पार्ट में पुलिस हसीन दिलरुबा को ढूंढने में नाकाम रही थी, लेकिन इस बार पुलिस ने भी हार नहीं मानी है। फिल्म फिर आई हसीन दिलरूबा का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। फिल्म को लेकर मेकर्स का वादा है कि पहले से ज्यादा ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे।

कैसा रहा पहला पार्ट

फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ के पहले पार्ट में यह दिखाया गया है कि तापसी पन्नू फिल्म में रानी का किरदार निभा रही हैं। रानी की शादी बिजली बोर्ड के इंजीनियर वृषभ से होती है। कुछ समय तक दोनों की मैरिड लाइफ सही चलती है, लेकिन बीच में नील त्रिपाठी की एंट्री होती है। इस तरह से रानी को नील से प्यार हो जाता है जब यह बात ऋषभ को पता चलता है तो वह दुखी हो जाता है। यहीं से फिल्म में खूनी खेल शुरू हो जाता है।

कब रिलीज होगी फिल्म 

विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू की फिल्म ‘हसीन दिलरूबा’ का दूसरा पार्ट 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। पहले पार्ट को विनील मैथ्यू ने डायरेक्ट किया था। वहीं, अब दूसरे पार्ट को जयप्रद देसाई डायरेक्ट कर रहे हैं।

तापसी पन्नू का वर्क फ्रंट 

तापसी पन्नू आखिरी बार फिल्म ‘डंकी’ में नजर आई थीं। फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू लीड रोल में थे। फिल्म में एक्ट्रेस और शाहरुख खान की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया। इसके बाद तापसी पन्नू फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ के सिक्वल में नजर आएंगी। इसके अलावा तापसी पन्नू के पास एक और खास प्रोजेक्ट है। तापसी पन्नू फिल्म ‘वो लड़की है कहां’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को अरशद सैयद ने लिखा है और फिल्म में प्रतीक गांधी और प्रतीक बब्बर भी लीड रोल में नजर आएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵