back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Elections 2025: भाजपा विधायक ललन कुमार RJD में हुए शामिल, बोले- तेजस्वी हैं वर्तमान और भविष्य

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्‍य में एक उलटफेर सामने आया है। भाजपा विधायक ललन कुमार ने RJD ज्‍वाइन कर ली है। तेजस्वी यादव ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में भागलपुर जिले की पीरपैंती सीट से भाजपा विधायक ललन कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का हाथ थाम लिया। राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान ललन कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी मुलाकात की। गौर करने वाली बात यह है कि इस बार भाजपा ने ललन कुमार को टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद से वे पार्टी से नाराज चल रहे थे। राजद में शामिल होने के बाद ललन कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव ही बिहार का वर्तमान और भविष्य हैं।

फेसबुक पर साझा कीं तस्वीरें

राजद में शामिल होने के बाद भाजपा विधायक ललन कुमार ने अपनी कुछ तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में ललन कुमार ने लिखा “राष्ट्रीय जनता दल का कारवां बढ़ता रहे। आज से मैं भी हुआ शामिल। तेजस्वी मय बिहार बनाना है, हम सबने मिलकर ठाना है। तेजस्वी ही वर्तमान हैं, तेजस्वी ही भविष्य! जय भीम!!” उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और समर्थक इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं।

बीजेपी से नाराज होकर दिया इस्तीफा

पीरपैंती (सुरक्षित) सीट से इस बार भाजपा ने मुरारी पासवान को उम्मीदवार बनाया है, जिसके बाद मौजूदा विधायक ललन कुमार खुलकर नाराज नजर आए। टिकट कटने के कुछ ही समय बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अपने इस्तीफा पत्र में ललन कुमार ने लिखा था – “मेरी भाजपा के साथ राजनीतिक यात्रा अब समाप्त होती है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देशों का पालन करते हुए मैंने पार्टी के लिए जो कुछ किया, वह कृतज्ञता के भाव से किया। लेकिन अब ऐसा लगता है कि भाजपा को मुखर दलित नेतृत्व की आवश्यकता नहीं रही।” उनके इस कदम ने न सिर्फ भाजपा खेमे में हलचल मचा दी, बल्कि विपक्षी दलों के लिए भी नए राजनीतिक समीकरण खोल दिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...