back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के अभिनय से भावुक हुए ऋतिक रोशन, बोले – तुम ज़्यादा की हक़दार हो…

अभिनेता ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद की फिल्म 'सॉन्ग्स ऑफ़ पैराडाइज़' में उनके अभिनय की भावुक होकर दिल से सराहना की, उन्होंने सबा के संघर्ष को याद कर कहा वो उससे भी ज़्यादा की हक़दार हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों न सिर्फ फिल्मों बल्कि अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड और कलाकार सबा आज़ाद की जमकर तारीफ की है। ऋतिक ने हाल ही में सबा की नई फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ़ पैराडाइज़’ को लेकर एक भावनात्मक नोट लिखा है, जिसे पढ़कर फैंस भी भावुक हो उठे हैं।

सबा के नाम ऋतिक का लव लेटर कहा – ‘तुम्हारा परफॉर्मेंस मेरे टॉप 10 में है!

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन सिर्फ शानदार डांसर और एक्टर ही नहीं, बल्कि दिल से भी उतने ही सच्चे निकले! हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद की नई फिल्म से कुछ तस्वीरें साझा कीं लेकिन जो बात सबसे ज्यादा दिल छू गई, वो थी उनकी भावनाओं से भरी हुई पोस्ट।

ऋतिक ने लिखा,यह प्रदर्शन मेरे अब तक के टॉप 10 प्रदर्शनों में शामिल है। मेरा दिल भर आया है। मैं तुमसे प्यार करता हूं।जी हां, एक सुपरस्टार का इस तरह किसी कलाकार की खुले दिल से तारीफ करना न सिर्फ दुर्लभ है, बल्कि बेहद प्यारा भी। ऋतिक ने यह भी खुलासा किया कि, उन्होंने फिल्म का एक रफ कट पहले ही देख लिया था, और तभी उन्हें एहसास हो गया था यह एक खास फिल्म है। अब फैन्स के बीच उत्सुकता चरम पर है सबा की इस फिल्म में ऐसा क्या है, जो ऋतिक को इस कदर भावुक कर गया, क्या यह सिर्फ एक प्रेमी की सराहना है, या एक सच्चे कलाकार की नज़र से निकली ईमानदार राय जो भी हो, एक बात तो तय है सबा आज़ाद ने ऋतिक के दिल के साथ-साथ दर्शकों के दिलों में भी घर बना लिया है।

 ऋतिक बोले – यह परफॉर्मेंस मेरे टॉप 10 में शामिल है

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से सबा की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, यह प्रदर्शन मेरे अब तक के टॉप 10 प्रदर्शनों में शामिल है। मेरा दिल भर आया है। मैं तुमसे प्यार करता हूं। ऋतिक ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इसे पहले ही एक कच्चे संस्करण में देखा था, लेकिन तभी समझ गए थे कि यह एक खास फिल्म है।

 संघर्ष की कहानी को साझा किया

अपनी पोस्ट में ऋतिक ने सबा के करियर की कठिनाइयों और संघर्षों को भी याद किया। उन्होंने लिखा, “मैंने तुम्हारा संघर्ष, तुम्हारी बेबसी, तुम्हारी कुंठाएं देखी हैं। उस अवसर के लिए तरसते हुए देखा है, जो असली प्रतिभा की हकदार होती है, लेकिन इस इंडस्ट्री में अक्सर फॉलोअर्स की गिनती को ही मानक मान लिया जाता है।”

ऋतिक ने आगे लिखा, आज जब दुनिया तुम्हारे काम को सराह रही है, तो मुझे ऐसा लग रहा है जैसे ब्रह्मांड ने न्याय किया है। तुम एक अविश्वसनीय कलाकार हो, और हां तुम दुनिया और उससे भी ज़्यादा की हक़दार हो।इस फिल्म की कहानी कश्मीर की मशहूर लोक गायिका राज बेगम के जीवन और संगीत से प्रेरित है। फिल्म में सबा आज़ाद के साथ सोनी राजदान, शीबा चड्ढा, ज़ैन खान दुर्रानी और लिलेट दुबे जैसे दिग्गज कलाकार नजर आते हैं। फिल्म का निर्देशन किया है दानिश रेंज़ू ने और यह 29 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई है।

 फैंस ने कहा – ये रिश्ता है खास!

ऋतिक का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस उनकी ईमानदारी और सबा के लिए खुले दिल से लिखे गए शब्दों की तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “ऐसा प्यार आज के जमाने में बहुत कम देखने को मिलता है।”

जहां एक ओर यह फिल्म कश्मीर की मिट्टी से निकली एक सच्ची आवाज़ की कहानी है, वहीं ऋतिक का यह पोस्ट एक कलाकार के संघर्ष और सफलता की सच्ची सराहना का उदाहरण बन गया है। निजी रिश्तों से परे, यह कहानी उस हौसले की है जो सच्चे टैलेंट को उसकी पहचान दिलाने तक कभी हार नहीं मानता।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵