back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘मै शाहरुख खान से भी ज्‍यादा व्‍यस्‍त हूं’, फिल्‍में छोड़ने की अफवाहों पर अनुराग कश्‍यप का तगड़ा जवाब

अनुराग कश्यप ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री छोड़ने के अफवाह पर हेटर्स को करारा जवाब दिया है। उन्‍होनें दावा किया कि कहा कि मै शाहरुख खान से भी ज्यादा व्यस्त हूं। साथ ही मुंबई छोड़ने की भी वजह बताई।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अनुराग कश्यप बॉलीवुड फिल्म के जाने माने निर्देशक है। उन्‍हें अपनी बेबाक अंदाज और तीखे बयानों के लिए जाना जाता है। हाल ही में वह उन अफवाह पर भड़के उठे जहां सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। यह खबर आग की तहर फैल गई। कई लोग कयास लगाने लगे कि कश्‍यप ने फिल्‍म मेकिंग को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। हालांकि, अनुराग कश्‍यप ने इन अपवाहों को खारिज कर दिया है। और हेटर्स को करारा जवाब दिया है। 

हेटर्स को दिया ये जवाब 

इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इसके बाद फैंस और मीडिया में चर्चा शुरू हो गई कि क्या अनुराग कश्यप अब फिल्में नहीं बनाएंगे। लेकिन अनुराग ने इन सभी अफवाहों को लेकर चुप्‍पी तोड़ी है। और हेटर्स को करारा जवाब दिया है। 

अनुराग कश्यप ने ट्विटर यानी एक्स पर लिखा-“जो लोग सोचते हैं कि मैं हारकर भाग गया हूं, उन्हें बता दूं कि मैं यहीं हूं। मैं शाहरुख खान से भी ज्यादा व्यस्त हूं। 2028 तक की मेरी डेट्स फुल हैं।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा। इसी में अनुराग ने आगे कहा कि, इस साल उनकी 3 से 5 फिल्में रिलीज हो सकती हैं। साथ उन्होंने कहा कि वो हर रोज 3 फिल्में रिजेक्ट कर रहे हैं, वो काफी ज्यादा बिजी हैं। 

मुंबई क्‍यों छोड़े अनुराग कश्‍यप 


उनके मुंबई छोड़ने की वजह भी सामने आई हे। उन्‍होने एक इंटरव्यू में बताया कि मुंबई इसलिए छोड़ी क्योंकि इंडस्ट्री का माहौल बहुत जहरीला (toxic) हो गया है। उन्होंने कहा था- हर कोई 500-800 करोड़ की फिल्मों की दौड़ में है। मुंबई फिल्‍म इंडस्‍ट्री रचनात्मकता (Creativity) पूरी तरह से खो चुकी है। शहर सिर्फ इमारतों से नहीं बनता, वहां के लोगों से बनता है। लेकिन यहां के लोग एक-दूसरे को नीचे गिराने में लगे हैं।

CBFC से खफा है अनुराग 


फिल्‍म मेकर अनुराग कश्यप CBFC से काफी नाराज है। उन्‍होने हाल ही में CBFC (Central Board of Film Certification) पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। बोर्ड के खिलाफ उनकी यह नाराजगी अनंत महादेवन की बायोग्राफिकल फिल्म ‘फुले’ की रिलीज में देरी को लेकर थी।

अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्‍में 


अनुराग की अपकमिंग मूवी की बात करें तो वो जल्द ही एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘डकैत’ में नजर आएंगे, जिसमें वो एक इंस्पेक्टर स्वामी का रोल निभाएंगे। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष भी मुख्य किरदार में हैं। इससे पहले अनुराग ‘युद्ध’, ‘लियो’ और ‘महाराजा’ जैसी साउथ इंडियन फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी है ‘केनेडी’, कॉन्ट्रैक्ट किलर बने राहुल भट्ट बोले-किरदार ने मुझे अंदर से बदल दिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर अपनी पहचान बन चुकी डार्क और रॉ क्राइम थ्रिलर की दुनिया में लौट आए...
spot_img

Latest Stories