नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रोहित शेट्टी का रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी15‘ लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बार खतरों के खिलाड़ी 15 आने वाला है लेकिन ऐसी खबरें आ रही थी कि यह शो नहीं आएगा या फिर यह कैंसिल हो सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है शो आने में थोड़ी देरी होगी लेकिन शो दस्तक जरूर देगा तो वहीं इससे जुड़ी एक अपडेट सामने आ रही है जिसमें कंफर्म सदस्यों की लिस्ट सामने आई है।
कैंसिल नहीं हुआ खतरों के खिलाड़ी
‘बिग बॉस तक’ पेज के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी’ इस साल कैंसिल नहीं होगा। इसे बस कुछ समय के लिए टाला गया है। प्रोड्यूसर बनिजय एशिया (एंडेमोल) के पीछे हटने के बाद कलर्स टीवी शो के लिए नए प्रोड्यूसर की तलाश कर रहा है। इस पोस्ट के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद मेकर्स नए प्रोड्यूसर के साथ जल्द ही ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन पर ऑफिशियल अपडेट शेयर करेंगे।
दरअसल कुछ समय पहले रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा था किकलर्स चैनल और प्रोड्यूसर बनिजय एशिया (एंडेमोल) के बीच में करीब दो महीने पहले अनबन हो गई थी। इस अनबन के बाद ही बनिजय एशिया और एंडेमोल ने कलर्स से हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद न सिर्फ ‘खतरों के खिलाड़ी’ बल्कि सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ इस साल भी आएगा। लेकिन अभी तक प्रोड्यूसर या फिर चैनल की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
इन सदस्यों का नाम हुआ कन्फर्म
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए मेकर्स लगातार बड़े चेहरे से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें अप्रोच कर रहे हैं। लगातार इससे जुड़ी नई-नई अपडेट सामने आ रही है। वहीं बिग बॉस ताजा खबर के अनुसार कंफर्म सदस्य की लिस्ट जारी हुई है जिसमें इशा मालवीय अविनाश मिश्रा, नीरज गोयत, खुशबू, ओरी और मुनव्वर फारुकी जैसे सेलेब के नाम हैं। इसके साथ थी यह भी पता लगा कि शो कैंसल नहीं हुआ है तो अगस्त फर्स्ट वीक में दस्तक दे सकता है।





