back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत सरकार ने खेल पुरस्कारों का कर दिया ऐलान, मुरलीकांत पेटकर भी लिस्ट में हैं शामिल

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान गुरुवार को खेल मंत्रालय ने किया। इसके साथ ही लाइफटाइम कैटेगिरी में मुरलीकांत पेटकर का भी शामिल है जिनके ऊपर 2024 में फिल्म बनी थी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत सरकार ने खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। सरकार ने 4 खिलाड़ियों D Gukesh, Manu Bhaker, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार देने का ऐलान किया है। वहीं, 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड और पांच कोचेस को द्रोणाचार्य अवॉर्ड देने का ऐलान किया है, इनमें दो द्रोणाचार्य अवॉर्ड लाइफटाइम कैटेगिरी में दिए गए हैं। इसके साथ ही लाइफटाइम कैटेगिरी में दो खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिए जाने का ऐलान किया गया है। इनमें पूर्व साइकलिस्ट सुचा सिंह और पैरालंपिक में भारत को पहला गोल्ड दिलाने वाले मुरलीकांत पेटकर शामिल हैं। मुरलीकांत पेटकर पर बीते साल एक फिल्म भी आई थी चंदू चैम्पियन। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आए थे। 

मुरलीकांत पेटकर लाना चाहते थे गोल्ड मेडल

फिल्म ‘चंदू चैम्पियन‘ भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत पेटकर महाराष्ट्र के सांगली जिले के पेठ इस्लामपुर के रहने वाले हैं। उनका सपना था कि देश के लिए कुछ कर के दिखाना है। देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। वो हमेशा कुश्ती खेला करते थे। इसके साथ ही वो अपना करियर स्पोर्ट्स में बनना चाहते थे लेकिन परिवार की तरफ से उतना साथ नहीं मिला जितना वो हमेशा चाहते थे।

9 गोलियां लगाने के बाद भी जीता गोल्ड मेडल

जब घर से उतना स्पोर्ट नहीं मिला तो उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से भारतीय सेना में भर्ती हो गए। वो सेना में में इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर में क्राफ्ट्समैन रैंक के जवान थे। सेना में रहते हुए अपना सपना नहीं छोड़ा उन्होंने सेना की तरफ से बॉक्सिंग भी की। पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की जंग में उन्हें 9 गोलियां लगी वो काफी ज्यादा घायल हो गए थे। और कोमा में भी चले गए और अपाहिज भी हो गए थे। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और तैराकी में जाने का फैसला किया। उन्होंने जर्मनी के हीडलबर्ग में 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 37.33 सेकंड के समय के साथ इतिहास रचा और देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...