back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pawan Rajan Health Update: इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप ICU से आए बाहर, करीबी दोस्त ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

इस कार एक्‍सीडेंट में शरीर के कई अंग फ्रैक्चर हो गए थे। उन्‍हें कई सर्जरी करानी पड़ी। सर्जरी के बाद उन्हें ICU से प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन इन दिनो चर्चा में है। एक्‍टर हाल ही में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। जिसमें उन्‍हें काफी गंभीर चोटे आई थी। उन्‍हें कई सर्जरी भी कराना पड़ा है। ऐसे में उनके स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। उनके करीबी दोस्‍तों ने उनकी हेल्‍थ अपडेट शेयर किया है। 

दरअसल, एक्‍टर पवनदीप राजन 5 मई को उत्‍तरप्रदेश के मुरादाबाद के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इस भयावह हादसे के बाद पवनदीप को उनके करीबी दोस्त और ड्राइवर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। इस कार एक्‍सीडेंट में शरीर के कई अंग फ्रैक्चर हो गए थे। उन्‍हें कई सर्जरी करानी पड़ी। सर्जरी के बाद उन्हें ICU से प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां डॉक्टर्स ने अब सिंगर को खतरे से बाहर बताया है। 

पवन के करीबी दोस्त ने दिया हेल्‍थ अपडेट 

वही, एक्‍टर की हेल्‍थ अपडेट उनके करीबी दोस्तों ने शेयर किया है। उनके दोस्‍तों ने अस्पताल से उनकी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्‍वीरों में हॉस्पिटल की फोटोज दिख रही है। इसमें पवन बेड पर लेटे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। उन्हें देखकर लग रहा है कि उनके हेल्‍थ में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आप सभी के आशीर्वाद से पवन अब काफी ठीक हैं।”

[EMBED]

पवनदीप को फैंस की प्रतिक्रिया 

इन तस्‍वीर में सिंगर पवनदीप को मुस्कुराता देखकर फैंस काफी खुश है। उनके जल्‍द स्‍वास्थ्‍य होने की कामना कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, “भगवान का शुक्र है पवनदीप भैया की अच्छी खबर मिली। भैया आप जल्दी ठीक हो जाओ एक दूसरी यूजर ने लिखा, “मेरा सभी से आग्रह है कि रॉकस्टार पवनदीप राजन को अपनी प्रार्थनाओं में रखें।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “बहुत दुख होता है हमारे पवन को इस हाल में देखकर… लेकिन विश्वास है कि आप सबके और हमारे प्यार और प्रार्थना ओ से वो जल्दी ही स्वस्थ हो कर लौटेंगे।”

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵