back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में परफॉर्म करेंगे ये इंटरनेशनल स्टार्स, शामिल है ये नाम

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी का फंक्शन 12 जुलाई से 14 जुलाई तक चलेगा। कपल की शादी में इंटरनेशनल स्टार्स परफॉर्म करने वाले हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी के चर्चे शुरू हो गए हैं। इस साल के मार्च महीने से अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के दो प्री-वेडिंग फंक्शंस सेलिब्रेट किए गए। अब इस ग्रैंड वेडिंग को लेकर यह खबर सामने आ रही है कि 12 जुलाई को होने वाली शादी में इंटरनेशनल स्टार्स अपनी परफॉर्मेंस देंगे। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी का सेलिब्रेशन इस बार भी खास होने वाला है।

इंटरनेशनल स्टार्स की होगी परफॉर्मेंस

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी 12 जुलाई 2024 को मुंबई में होगी। बता दें कि, शादी से पहले नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने नवी मुंबई में 50 जोड़ों की शादी कराई है। अनंत अंबानी की शादी को लेकर या बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि ग्रैंड वेडिंग में फेमस रैपर और सिंगर ड्रेक परफॉर्मेंस करने के लिए भारत आने वाले हैं।

अमेरिका और ब्रिटिश सिंगर होंगे मौजूद

सूत्रों के मुताबिक, अंबानी परिवार की मैनेजमेंट टीम रैपर और सिंगल ड्रेक के अलावा और भी कई फेमस इंटरनेशनल आर्टिस्ट से बातचीत कर रही है। अमेरिकन सिंगर लाना डेल रे और ब्रिटिश पॉप सिंगर एडेल भी अनंत और राधिका अंबानी की ग्रैंड वेडिंग में परफॉर्म करने वाले हैं। 

प्री-वेडिंग फंक्शन रहा था शानदार

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी 12 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान कई खास फंक्शंस होंगे। इस फंक्शन में बॉलीवुड के कलाकार, बिजनेस हस्तियां और स्पोर्ट्स जगत के खिलाड़ी भी मौजूद होंगे। बता दें कि, इससे पहले जामनगर में अनंत और राधिका का पहला प्री-वेडिंग फंक्शन सेलिब्रेट किया था जो काफी शानदार रहा। इसके बाद दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन क्रूज पर सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान बॉलीवुड सितारे और कुछ खास मेहमान मौजूद रहे। इस तरह से राधिका और अनंत अंबानी की ग्रैन्ड वेडिंग को लेकर हर कोई एक्साइड है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

Mukesh Ambani: हर दिन 1 लाख रुपये दान के बाद भी मुकेश अंबानी की दौलत पर नहीं पड़ेगा कोई असर, ये है वजह

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत के अरबपतियों की रैंकिंग एक बार फिर चर्चा में है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में मुकेश अंबानी ने...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵